Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने एसडीएम कोर्ट तथा तहसीलदार कोर्ट में लंबित वादों एवं राजस्व वसूली की समीक्षा की, कार्याें में तेजी लाने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 फ़रवरी 2023, शुक्रवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में स्टाॅफ की बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोर्ट तथा तहसीलदार कोर्ट में लंबित वादों एवं राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपनी कोर्ट में लंबित वादों को प्रतिदिन सुनवाई करते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अविवादित संपत्ति के मामलों को समय से दाखिल खारिज करते हुए प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को इन कार्याें की माॅनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि संबंधित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार अपने स्तर पर अमीनों के साथ बैठक करते हुए मुख्य एवं विविध देयकों की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रगति को शत-प्रतिशत बढ़ाने पर कार्य करें। उन्होंने मुख्य देयकों की प्रगति को एक मार्च तक शत-प्रतिशत करने तथा विविध देयकों को श्रेणीवार चिन्हित करते हुए, कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार वर्ग-04 की भूमि, अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही मजिस्ट्रीयल जाँच, सेवा के अधिकार के मामले के माममो पर जानकारी प्राप्त करते हुए प्रगति बढाने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त उप जिलाधिकारियो को निर्देशित किया किया कि यूपी रिकवरी एक्ट में वर्णित प्राविधनों के अन्तर्गत राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करें तथा निर्विवादित सम्पति के मामलों पर अभियान चलाकर निस्तारण करें।

बैठक अपर जिलाधिकारी वि/रा के.के मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, अपर नगर मजिस्ट्रेट मायादत्त जोशी, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़ तहसीलदार कालसी, सहित राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी ऋषिकेश नन्दन कुमार, उप जिलाधिकारी मसूरी शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, चकराता सौरभ कुमार, डोईवाला युक्ता मिश्रा एवं तहसीलदार वुर्चअल माध्यम से जुड़े रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!