Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सुनी जन-समस्यायें, अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही किया गया निस्तारण

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 सितम्बर 2022, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जनमानस की समस्याओं को सुना, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। आज जनसुनवाई में 69 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि एवं अतिक्रमण से संबंधित प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त समाज कल्याण पेंशन, सुरक्षा दीवार बनाए जाने, शस्त्र लाईसेंस, आदि से संबंधित प्राप्त हुई।

जनसुनवाई में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जों की बार-बार प्राप्त हो रही शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं विभागों को तहसील तथा विभागीय स्तर पर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए ताकि जनमानस को अपनी शिकायतों के निस्तारण हेतु अनावश्यक न भटकना पड़े। जिलाधिकारी ने एमडीडीए, नगर निगम, राजस्व विभाग के अधिकारियों को अतिक्रमण, अवैध निर्माण, अवैध कब्जे आदि शिकायतों पर तत्काल मौका मुआवना करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों का अगले जनसुनवाई कार्यक्रम से पूर्व निस्तारित करना सुनिश्चित करते हुए शिकायतकर्ता को भी कृत कार्यवाही से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों के निस्तारण में समय लग रहा है तो संबंधित शिकायतकर्ता को भी वस्तु स्थिति से अवगत करायें।

जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० शिव कुमार बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, जिला पंचायतीराज अधिकारी एम.एम. खान, सहायक निदेशक सूचना बी.सी. नेगी, लोनिवि, एमडीडीए, नगर निगम, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, राजस्व, खाद्य विभाग सहित संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!