Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद में शीतलहरी से पूर्व की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि शीतलहरी में कोई भी व्यक्ति रात्रि में खुले में न रहे : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2022, बुधवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में शीतलहरी से पूर्व की तैयारियों के संबंध में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित करते हुए समस्त उप जिलाधिकारियों, नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश, नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायत सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि शीतलहरी में कोई भी व्यक्ति रात्रि में खुले में न रहे।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों, नगर निगम एंव नगर पालिका परिषदों के अधिकारियों से उनके क्षेत्र में संचालित स्थायी व चिन्हित अस्थायी रेनबसेरों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही रेनबसेरों में कितने व्यक्ति ठहरे, कंबल, कपड़े व अन्य सामग्री वितरण की प्रतिदिन की सूचना जिला आपदा परिचालन केन्द्र में प्रेषित करने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारियों को नगर निगम, नगर निकाय, नगर पंचायत को उनके क्षेत्र में संचालित रेनबसेरों में निरीक्षण करते हुए मूलभूत सुविधायें यथा पेयजल, शौचालय, विद्युत आदि व्यवस्थाएं दुरूस्त करने तथा अस्थायी आश्रयगृह चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त उप जिलाधिकारियों, नगर निगम एंव नगर पालिका परिषदों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को बर्फबारी वाले क्षेत्रों में समय पर खाद्य रसद पहुंचाने व ईधन आदि की सुचारू व्यवस्था रखने, दूरसंचार विभाग को मोबाइल टावर संचालन हेतु पर्याप्त व्यवस्था रखने, विद्युत विभाग को निर्बाद विद्युत आपूर्ति हेतु वैकल्पिक व्यवस्था बनाने, लोनिवि, एनएच के अधिकारियों को बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में कार्मिकों सहित स्नोकटर मशीन, जेसीबी आदि तैनात करते हुए उनके मोबाइल नंबर जिला आपदा परिचालन केन्द्र को पे्रषित करने, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एम्बुलेंस/दवाईयों की पर्याप्त मात्रा बर्फबारी के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करते हुए प्रसव तिथि से पूर्व सुरक्षित स्थान पर लाए जाने की व्यवस्था बनाने व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं के उपचार हेतु पर्याप्त व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को बसों में फाॅग लाईट लगवाने, नगर निगम एवं नगर निकायों को स्ट्रीट लाईट लगवाने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० मनोज कुमार उप्रेती, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ओझा, तहसीलदार डोईवाला शादाब, नायब तहसीलदार चकराता केशव दत्त जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत, नगर निगम देहरादून, नगर पालिका परिषद के अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा उपजिलाधिकारी ऋषिकेश नंदन कुमार, विकासनगर विनोद कुमार, डोईवाला युक्ता मिश्रा सहित नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!