Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कांवड मेले की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर किया वीरभद्र ऋषिकेश का स्थलीय निरीक्षण

सड़क पर निर्माण एवं अन्य मरम्मत कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 जुलाई 2023, मंगलवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कांवड मेले की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर वीरभद्र ऋषिकेश का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने आईडीपीएल का निरीक्षण करते हुए पार्किग स्थलों पर विद्युत, पेयजल, शौचालय, मेडिकल कैम्प, सफाई व्यवस्था आदि मूलभूत सुविधाओं को सुव्यवस्थित रूप से बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा में आने वाले कावड़ियों/ श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार से असुविधा न हो इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे, जिस हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एम्स पर गड्डे होने की शिकायत तथा हरिद्वार रोड पर पुलिया के पास दीवार निर्माण के धीमे कार्य की शिकायत पर मौके पर जाकर सम्बन्धित अधिकारी के साथ स्थलीय निरीक्षण करते हुए, सड़क को त्वरित सुगम बनाने के निर्देश लोनिवि एवं एनएच के अभियन्ताओं को दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सड़क पर निर्माण एवं अन्य मरम्मत कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करें। उन्होंने पार्किंग स्थल पर मूलभूत सुविधा यथा पेयजल, शौचालय, लाईटिंग आदि समस्थ व्यवस्थाएं संचालित करने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने श्यामपुर पुलिस चौकी हरिद्वार रोड का निरीक्षण करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को कांवड़ यात्रा के दौरान श्यामपुर पुलिस चैकी एवं पार्किंग स्थल पर मेडिकल कैम्प लगाने के निर्देश दिए। लोनिवि को सड़क सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग एवं नगर निगम को लाईटिंग व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश राहुल गोयल, अधि.अभि. लोनिवि प्रवीण कुमार, लोनिवि से धीरेन्द्र सिंह, विद्युुत विभाग, वन विभाग आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!