Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक ली

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जुलाई 2022, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर की संयुक्त अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अवगत कराया गया कि सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 9:00 बजे तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल पर प्रातः 10 बजे तिरंगा फहराया जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शासकीय भवनों, मुख्य चैराहों, ऐतिहासिक भवनों को प्रकाशमान करने तथा मुख्य चैराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यमों से देशभक्ति के गीत चलाये जाए। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विद्युत, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शाॅल वितरण व्यवस्था आदि के निर्देश दिए। उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान के अन्तर्गत नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने हेतु कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने तथा समस्त विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभागों एवं विभागों से संबंधित फर्मों, व्यक्तियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा व डाॅ0 शिव कुमार बरनवाल, परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास अधिकरण आर.सी तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी चकराता सौरभ असवाल, विकासनगर विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० मनोज कुमार उप्रेती, जिला पंचायतराज अधिकारी एमएम खान सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!