Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिक ने आज ऋषिकेश में जल भराव वाले क्षेत्र का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने ऋषिकेश के हनुमंतपुर गंगा विहार, आमबाग, गुमानीवाला के जलभराव क्षेत्र का निरीक्षण किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2023, बुधवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिक ने आज ऋषिकेश में जल भराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को पानी की निकासी करने के साथ ही कीटनाशकों का छिड़काव करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि युद्धस्तर पर राहत कार्य सम्पादित किये जायें एवं कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने ऋषिकेश के हनुमंतपुर गंगा विहार, आमबाग, गुमानीवाला के जलभराव क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग एवं लोनिवि के अधिकारियों को जल निकासी हेतु पानी को चौनलाइज करने तथा नगर निगम को सफाई के साथ ही कीटनाशकों का छिड़काव करने के निर्देश दिए। ऋषिकेश आमवाला क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने हेतु त्वरित कार्यवाही करने तथा नाले का पानी रिहासी क्षेत्र में न आए इसके लिए चैनलाईज करने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी के निकासी के साथ ही कीटनाशकों का छिड़काव, फॉगिंग कराने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने उन्होंने जलभराव से निजात दिलाने के लिए स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए तथा फौरी राहत के तौर पर क्षेत्र से जल निकासी करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश एवं उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। अमावाला, गुमानीवाला में निरीक्षण के दौरान लोंगो ने जिलाधिकारी को बताया कि क्षेत्र में नहरों एवं नालों को पाट दिया गया है, जिस कारण क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की नदी नालों पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करने, नदी नालों के पुराने रूटों एवं नालों को पाटकर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करने तथा अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए। इसके लिए जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त ऋषिकेश एवं उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को आपसी समन्वय करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश राहुल गोयल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर, सिंचाई, लोनिवि, राजस्व आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!