Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

जिलाधिकारी सविन बंसल ने उप जिला चिकत्सालय मसूरी का निरीक्षण कर व्यवथायें देखी

चिकित्सालय को उपकरण एवं मानव श्रम बढ़ाने की मौके पर ही स्वीकृति।

डीएम ने उप जिला चिकित्सालय को 10 लाख रूपये कीमत की एनेस्थीसिया ट्राली की मौके पर ही दी क्रय करने की स्वीकृति।

जिलाधिकारी के सख्त निर्देश : पेशेंट रेफर करने पर लिखना होगा कारण, बिना कारण रेफर करने पर होगी कार्यवाही।

रेफरल सेंटर न बने चिकित्सालय, उपकरण की आवश्यकता है तो तत्काल प्रस्ताव दें, तुरंत दिए जायेंगे फंड।

चिकित्सालय में आर्थो ओटी संचालित करने तथा चिकित्सालय में ब्लड स्टोरेज बनाने की दिशा में प्रक्रिया तेज करने के निर्देश।

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024, मसूरी/देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने उप जिला चिकत्सालय मसूरी का निरीक्षण कर व्यवथायें देखी। जिलाधिकारी निरीक्षण के दौरान आईसीयू बंद होने तथा आर्थो ओटी नहीं चलने पर उपकरण मानव श्रम कारण बताया, जिस पर जिलाधिकारी ने उपकरण एवं मानव श्रम बड़ाने की मौके पर ही स्वीकृति देते हुए, चिकित्सालय की समस्त माँग का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को समन्वय करने के निर्देश।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त निर्देश दिए कि पेशेंट रेफर करने पर स्वस्थ लिखना होगा कि किन कारणों से रेफर किया है, बिना कारण रेफर करने पर सम्बंधित के विरुद्ध कार्यवाही होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि रेफरल सेंटर न बने चिकित्सालय, उपकरण की आवश्यकता है तो, तत्काल प्रस्ताव दें, तुरंत दिए जायेंगे फंड। उन्होंने चिकित्सालय में आर्थो ओटी संचालित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संस्थान प्रसव की जानकारी ली जिस पर डीएम को अवगत कराया गया कि 20 से 25 प्रसव महीने में होते हैं तथा आकस्मिक स्थिति होने पर माह में लगभग 6 से 8 प्रसव हेतु जिला चिकित्सालय तथा दून मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया जाता है। जिस पर डीएम ने चिकित्सालय में ही सुविधायें बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जनमानस को न हो कोई समस्या इस दिशा में कार्य करें अधिकारी, डीएम ने दिए सख्त निर्देश।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पूछी मरीजों की कुशल छेम।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादूनअजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय जैन, उप जिलाधिकारी मसूरी अनामिका सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!