Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

घर के आसपास पानी एकत्र होने या फिर घर के बाहर कूड़ा फेंकते पकड़े गए तो दर्ज होगा मुकदमा : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2020, शनिवार। कोरोना महामारी के बाद डेंगू का डंक लगा तो स्थिति गंभीर होते देर नहीं लगेगी। इसे गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी ने दूनवासियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि यदि घर के आसपास साफ पानी एकत्र होने दिया या फिर घर के बाहर या नाली में कूड़ा फेंकते पकड़े गए तो आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एनआइसी के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में पत्रकारों से बातचीत में जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देहरादून में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रण में है। पिछले 16 जून से ऐसा कोई भी केस सामने नहीं आया है, जिसके संक्रमण का माध्यम पता न हो। वहीं, डबलिंग रेट भी 61 दिन हो गया है। देहरादून में प्रति दस लाख पर 14120 की टेस्टिंग हो रही है, जबकि देश में यह संख्या 8262 है।

देहरादून में अब तक सामने आए करीब आठ सौ कोरोना के केस में 99 प्रतिशत से अधिक प्रवासी हैं या फिर प्रवासियों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। डीएम ने कहा कि सेना और आइटीबीपी के जवानों के ड्यूटी पर वापस आने का सिलसिला शुरू होने के बाद उनमें भी कई संक्रमित पाए गए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। कोरोना के नियंत्रण के साथ अब पूरा फोकस डेंगू पर है, जिसके लिए नगर निगम के साथ अभियान शुरू कर दिया गया है।

  •  कोरोना का सबसे अधिक प्रभाव बुजुर्ग और गंभीर बीमार व्यक्तियों पर
  • पेंशनरों की शुरू की निगरानी 

डीएम ने कहा कि कोरोना का सबसे अधिक प्रभाव बुजुर्ग और गंभीर बीमार व्यक्तियों पर हुआ है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गंभीर बीमारियों से ग्रसित 6346 की नियमित निगरानी की जा रही है। वहीं, कोषागार से 2047 पेंशनरों का डाटा लेकर आशाओं के माध्यम से उन्हें ट्रैक किया जा रहा है। 72 हजार को उज्ज्वला का लाभ डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत आए आवेदनों में 53 की पत्रावली लोन के लिए बैंकों को भेज दी गई है। शेष बचे आवेदनों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, कोरोना काल में 72 हजार 471 उज्ज्वला के तहत रिफिलिंग की गई।

जल जमाव पर 24 पर जुर्माना

डेंगू की रोकथाम को लेकर नगर निगम की ओर से गंदगी व जल जमाव को लेकर की जा रही चेकिंग में शुक्रवार को 24 भवन स्वामियों का चालान कर साढ़े सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान वार्ड एक से वार्ड बीस तक व्यवसायिक प्रतिष्ठान व घरों समेत कार्यालय आदि की जांच कराई गई। नगर निगम की टीमें नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर जल जमाव एवं गंदगी को लेकर जांच कर रही हैं। गुरुवार से अभियान शुरू हुआ था। नगर आयुक्त ने शुक्रवार को भी दोबारा उसी क्षेत्र में चेकिंग के निर्देश दिए थे, जहां गुरुवार को कार्रवाई हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!