Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

जिलाधिकारी रीना जोशी ने लेलू स्थित श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कॉलेज में स्थित कक्षाओं, लाईब्रेरी, हॉस्टल, रसोईघर, शौचालय, स्नानघर आदि का किया निरीक्षण

कॉलेज प्रांगण में निर्माणाधीन मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2023, गुरूवार, पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी ने लेलू स्थित श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज में कक्षा संचालन कार्य एवं कॉलेज के निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कॉलेज में स्थित कक्षाओं, लाईब्रेरी, हॉस्टल, रसोईघर, शौचालय, स्नानघर आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शौचालय एवं स्नानघर में सफाई व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश कॉलेज के प्रधानाचार्य को दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों से उनकी पढ़ाई, उन्हें मिल रहे भोजन मीनू एवं उनकी खेल रूचि आदि के बारे में जानकारी ली! जिलाधिकारी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने एवं खेल अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद जिलाधिकारी ने कॉलेज प्रांगण में निर्माणाधीन मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण किया तथा कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्माण कार्य में हीला-हवाली बरते जाने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि लेबर की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्यों में तेजी लायी जाय ताकि निर्माण कार्य जल्द पूर्ण हो सके।

तदुपरान्त जिलाधिकारी ने कॉलेज प्रांगण मे ही नेशनल गेम के लिए निर्माणाधीन मल्टी परपज हॉल का स्थलीय निरीक्षण किया! उन्होंने कार्यदायी संस्था पेयजल निगम पिथौरागढ़ के अधिकारियों को मल्टीपरपज हॉल के निर्माण कार्य को आगामी माह अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने मल्टीपरपज हॉल में प्रकाश व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार रोशनदान आदि बनाये जाने के निर्देश दिये ताकि हॉल में अन्धेरा न रहे।

इसके बाद जिलाधिकारी ने कॉलेज प्रांगण में स्थित खेल मैदान का निरीक्षण किया! उन्होंने कालेज के प्रधानाचार्य को निर्देश दिये कि खेल मैदान की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए मैदान के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनवायी जाय ताकि खेल मैदान भूस्खलन आदि के कारण टूटने अथता बहने न पाये।

कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेज का प्रशासनिक भवन एवं हॉस्टल रुपये 5 करोड़ 32 लाख की लागत से बना है जिसमें गत 15 मार्च से कक्षायें संचालित हो गई हैं। कॉलेज में कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के कुल 61 छात्र अध्ययन एवं खेल अभ्यास कर रहे हैं। वर्तमान में कॉलेज में खेल एथलेटिक्स, फुटबॉल एवं बॉक्सिंग के प्रशिक्षण प्रारम्भ हो गए। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रांगण में बच्चों के लिए रुपये साढ़े 4 करोड़ की लागत से मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम तथा रुपये साढ़े 24 करोड़ की लागत से नेशनल गेम के लिए मल्टीपरपज हॉल एवं रुपये 4 करोड़ 70 लाख के लागत से आवासीय भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था पेयजल निगम पिथौरागढ़ द्वारा किया जा रहा हैं।

खेल मैदान का निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ने रुपए 2 करोड़ 40 लाख की लागत से किया। उन्होंने बताया कि खेल मैदान में 1 हजार लोगों के लिए दर्शक दीर्घा व सुरक्षा दीवार, जाली, डॉरमेट्री आदि कार्य भी प्रस्तावित है जो कार्रदायी संस्था पेयजल निगम की खेल इकाई देहरादून द्वारा किये जायेंगे।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, जेई पेयजल निगम पिथौरागढ़ अभिषेक आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!