Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने हरेला पर्व की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में ली बैठक

हरेला पर्व को मनाते हुए जनपद में वृहद्ध स्तर पर किया जायेगा वृक्षारोपण : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2023, शुक्रवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलैक्ट्रेट में हरेला पर्व की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नोडल विभाग, वन विभाग के अधिकारियों से हरेला पर्व के अवसर पर 16 जुलाई को जनपद में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि हरेला पर्व के अवसर पर समस्त शैक्षणिक सस्थान, स्कूल, कॉलेज विभागों को अपने कार्यालय परिसर में 10 पौधे अनिर्वाय रूप से रोपित करने का लक्ष्य दिया जाए तथा जिन कार्यालयों के पास अधिक जगह है वह 50 पौधे अपने परिसरों में रोपित करेंगे। उन्होंने एमडीडीए, नगर निगम, सिंचाई, लोनिवि, के अधिकारियों को अपनी-अपनी भूमि पर वृहद्ध रूप से वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए साथ ही निर्देशित किया कि यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि जिन पौधों को रोपित किया जा रहा है उनके संरक्षण की व्यवस्था भी कर ली जाए। उन्होंने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल रायपुर रोड निकट क्रिकेट स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थायें बनाने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व को मनाते हुए जनपद में वृहद्ध स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए इसके लिए नोडल विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नितीश मणी त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ० एस.के. बरनवाल, प्रभागीय वनाधिकारी चकराता कल्याणी एवं प्रभागीय वनाधिकारी कालसी, जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी मुख्यालय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!