Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनसुनवाई कार्यक्रम में सुनी जनमानस की समस्यायें

अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही किया गया निस्तारण।

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 जनवरी, 2023, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। आज जनसुनवाई में 76 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। आज प्राप्त शिकायतों में भूमि कब्जा, अतिक्रमण, शस्त्र लाईसेंस नवीनीकरण, सिंचाई गूल पर अतिक्रमण, पेयजल एवं सीवर कार्यों के उपरान्त सड़क का समतलीकरण किए जाने, आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त परिसर का आंगणन कराने, भारतीय नागरिकता हेतु किए गए। आवेदन पर शीघ्र कार्यवाही करने, विद्युत बीजक माफ करने आदि शिकायतें प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने जनमानस की समस्या के निस्तारण हेतु प्रत्येक जनसुनवाई तथा तहसील दिवस पर एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस सहित सम्बन्धित समस्त विभाग जिनसे सम्बन्धित अधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं को तहसील दिवस में भी प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित किया साथ ही वन विभगा के अधिकारियों रोस्टरवार जनसुनवाई में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए। साथ समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में जो भूमि अतिक्रमणमुक्त की गई का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित करें। पिछले सप्ताह आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त सुश्री मंचल बाला आराघर हरिद्वार रोड की शिकायत जिसमें उन्होंने जलसंस्थान द्वारा पेयजल लाईन बिछोये जाने के दौरान नालिया बन्द होने की शिकायत पर जलसंसथान को निर्देशित किया जाने पर भी निस्तारण न होने तथा शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत को दुबारा लेकर पंहुचने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जल संस्थान के सम्बन्धित अभियन्ता का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। बंजारावाला में पेयजल हेतु खोदी गई सड़क को समतलीकरण करने की शिकायत पर जल संस्थान के अधिकारियें को रोड़ ठीक करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आशियाना विहार कालोनी टर्नर रोड अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारी एक-दूसरे पर बात न टालें बल्कि त्वरित कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटायें। सिंचाई विभाग की गूल पर अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों संयुक्त निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शिमला बाईपास पर सड़क निर्माण न होने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर एवं नगर निगम के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मेहूवाला में अतिक्रमण मुक्त की गई भूमि पर पुनः अतिक्रमण किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने तथा सम्बन्धित कार्मिक पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही लैण्ड फ्राड करने वालों पर गैंगस्टर लगाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ० एस.के. बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, पुलिस अधीक्षक अपराध मिथिलेश, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर सी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० विद्याधर कापड़ी तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित जल संस्थान, पेयजल निगम, विद्युत, समाज कल्याण, एमडीडीए आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!