Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण तथा वर्तमान में जनपद में डेंगू की स्थिति के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक

जनपद में डेंगू के मामलों में कमी आई है किन्तु अभी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण एवं वर्तमान में जनपद में डेंगू की स्थिति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी जनपद में संचालित चिकित्सालय एवं मेडिकल कालेज, ब्ल्ड बैंक एवं डेंगू कन्ट्रोल रूम में कार्यरत चिकित्सकों, कार्मिकों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए तथा कहा कि डेंगू के मामलों में कमी आई है किन्तु सभी की जिम्मेदारी है कि जब तक डेंगू के मामले आने रूक नही जाते तब-तक सभी सतर्कता एवं समन्वय से कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए समन्वय कर निराकरण करें।

जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध किया कि डेंगू सुरक्षात्मक व्यवहार अपनाते रहें। उन्होंने कहा कि जनपद में डेंगू के मामलों में कमी आई है किन्तु अभी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने जनमानस से अपेक्षा की वे डेंगू के बचाव के सभी उपाय करते रहें तथा आसपास पानी एकत्रित न होने दें, अपने आसपास सफाई रखें, पूरी बाजू के कपड़े पहने तथा अन्य को भी इसके लिए जागरूक करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सी.एस. रावत, एमडी आईएमए से डाॅ. संजय उप्रेती, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. मनोज वर्मा, सहित नोडल ब्लड बैंक दून मेडिकल कालेज, महन्त इन्दिरेश हाॅस्पिटल, ग्राफिक एरा एवं अन्य चिकित्सालयों के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!