Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत चारधाम यात्रा की समुचित व्यवस्थाओं को सुगम बनाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते हुए जनपद क्षेत्रान्तर्गत चारधाम यात्रा की समुचित व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत धर्मशाला, होटल आदि में कक्ष की उपलब्धता के साथ ही होटल एवं भोजनालयों में रेट लिस्ट चस्पा रहे, स्थाई, अस्थाई पार्किंग चिन्हित कर ली जाएं। उन्होंने पुलिस विभगा को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखें तथा श्यामपुर फाटक एवं आईएसबीटी ऋषिकेश में बोटलनेक का सुधार किया जाए। उन्होंने नगर निगम ऋषिकेश ट्रांजिट कैम्प सहित अन्य स्थलों पर मोबाईल टायलेट के साथ ही सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को ट्रांजिट कैम्प पर एम्बुलेंस तैनात रखने, जल संस्थान स्टैण्ड पोस्ट स्थापित करने के साथ ही स्थान चिन्हित करते हुए टैंकर व्यवस्था हेतु अधिक से अधिक पेयजल टैंकर लगाने के निर्देश दिए। ट्रांजिट कैम्प आदि स्थानों पर सैड लगाने के साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं एवं एवं यात्रियों हेतु समुचित सुगम व्यवस्थायें बनाई जायें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बीर सिंह बुदियाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० वन्दना सेमवाल, डॉ० सीएस रावत, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी, उप जिलाधिकारी सदर हर गिरी गोस्वामी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा डौंडियाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी. नेगी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, लोनिवि, एनएच, विद्युत, जल संस्थान, सिंचाई आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!