Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से सुनी जन समस्यायें, कुल 119 शिकायते प्राप्त हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जुलाई 2023, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें 119 शिकायते प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में अधिकतर शिकायतें भूमि संबंधित प्राप्त हुई जिनमें अवैध कब्जे, अतिक्रमण, दाखिला खारिज, भूमि सीमांकन के प्राप्त हुए इसके अतिरिक्त विद्युत, सिंचाई, लोनिवि, एमडीडीए, पुलिस, शिक्षा आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से किसी के माध्यम से नहीं बल्कि अपने शिकायती आवेदनों को लेकर स्वयं मिलने को कहा ताकि वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जा सके।

जिलाधिकारी ने आपदा से क्षतिग्रस्त हुई योजनाओं की शिकायतों पर उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा से हो रही क्षति के आंगणन प्रस्तुत करें। साथ ही भूमि संबंधी धोखाधड़ी के शिकायतों में एआईजी स्टाम को निर्देशित किया कि अभिलेखों की पूछताछ हेतु आए अनुरोधों पर जाँच कर संबंधित को सूचित करें। संदिग्ध प्रतीत हो रहे अभिलेखों पर संबंधित को आगाह किया जाए। उन्होंने नगर निगम को निर्देशित किया कि दाखिला खारिज प्रक्रिया से पूर्व अभिलेखों की पड़ताल करें तथा जो प्रकरण संदिग्ध प्रतीत हों उनमें दाखिला खारिज कार्यवाही न की जाए। इसी प्रकार वित्तीय धोखाधड़ी के प्रकरणों पर क्षेत्रीय प्रबन्धक अग्रणीय बैंक को कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ० एस.के. बरनवाल, अपर मुख्य आयुक्त नगर निगम जगदीश लाल, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी वरूणा अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, विशेष भूमि अध्यपति अधिकारी के.एस. नेगी, उप जिलाधिकारी अमृता शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, जिला पंचाायतीराज अधिकारी विद्या सिंह सोेमनाल,  जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, अधि०अभि० विद्युत राकेश कुमार, सहित सिंचाई, एमडीडीए, लोनिवि आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!