Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या एवं मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जनवरी, 2023, शुक्रवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों की तैनाती एवं मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के दौरान निर्वहन किये जाने वाले दायित्वों समझाते हुए कार्यक्रम स्थल में समुचित व्यवस्था को चाॅक चौबन्ध बनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या एवं मुख्य कार्यक्रम दिवस 26 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्देशित किया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होेने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सक्रियता से दायित्वों का निर्वहन करेंगे। कहा कि जनपद के प्रमुख राजकीय भवनों को कम वोल्टेज वाले/एलईडी बल्लों से प्रकाशमान करगें, 25 जनवरी को टाउन हाॅल नगर निगम में कवि सम्मेलन के साथ ही 25 जनवरी को सायं 06 बजे से रात्रि 09 बजे तक तथा 26 जनवरी को प्रातः 06 बजे से 11 बजे तक प्रमुख चैराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देशभक्ति एवं देश प्रेम के गीत का प्रसारण करने, मुख्य कार्यक्रम स्थल पर वर्षा के दृष्टिगत समुचित तैयारियां रखने, बैरिकेंटिग, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, यातायात, आदि समुचित व्यवस्थाएं संपादित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही विभिन्न विभागों की झांकियां आदि समस्त तैयारियां पूर्ण करते हुए नोडल अधिकारी झांकी से समन्वय करने के निर्देश दिए। जबकि समुचित सुरक्षा व्यवस्था एवं परेड इत्यादि को लेकर डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० एस.के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, कमाडेन्ट होमगार्ड राहुल सचान, सहायक निदेशक सूचना बी.सी. नेगी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर कुलियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा अन्य विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!