Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आपदा प्रबंधन केंद्र का किया औचक निरीक्षण, संचालन का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने जनपद में अतिवृष्टि से हुई क्षति की जानकारी लेते हुए अद्यतन कार्यवाही की भी जानकारी प्राप्त की

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2023, गुरूवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आपदा प्रबंधन केंद्र का औचक निरीक्षण कर संचालन का जायजा लिया। उन्होंने जनपद में अतिवृष्टि से हुई क्षति की जानकारी लेते हुए अद्यतन कार्यवाही की भी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मार्ग बंद होने की दशा में संबंधित अधिकारी को त्वरित कार्यवाही करते हुए सड़क शुचारु किया जाए। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा सम्बन्धी सूचना पर त्वरित प्रक्रिया करते हुए आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वीडियोकांफ्रेंसिग के माध्यम से बैठक लेते हुए आपदा के दृष्टिगत सड़क शुचारु करने तथा राहत एवं बचाव कार्य त्वरित सक्रियता से संपादन करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सड़क से संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र से संबंधित सड़क अवरुद्ध होने पर उसकी सूचना तत्काल आपदा प्रबंधन केंद्र, के कंट्रोल रूम एवं पुलिस को देना सुनिश्चित करेंगे ताकि सड़क अधिक समय तक बंद होने की दशा में मार्ग के दोनों और फँसे लोगों की वैकल्पिक रूट से आवागमन अथवा ठहराने की समुचित व्यवस्था की जा सके।

उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र कि वस्तुस्थिति के दृष्टिगत अधिक वर्षा अथवा भूस्खलन की संभावना को ध्यान में रखते हुए, विद्यालयों की छुट्टी का निर्णय अपने स्तर से लेना सुनिश्चित करेगें। जिस हेतु उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने आईआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में तैनात रहते हुए, सौपे गये दायित्व का सक्रियता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत आदि उपस्थित थे तथा उप जिलाधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी वीडियोफान्फ्रेंसिंग के माध्मय से जुड़े रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!