Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

गणतंत्र दिवस की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने ली अधिकारियों की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 06 जनवरी, 2023, शुक्रवार, देहरादून। गणतंत्र दिवस की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर की संयुक्त अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को गणंतत्र दिवस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल सम्पादन हेतु मानसिक रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने विभाग से संबंधित सभी तैयारियों समय से पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय के साथ व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। नगर निगम को समस्त नगर निगम क्षेत्र एवं नगर निगम ऋषिकेश व समस्त नगर पालिका परिषदों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के साथ ही 25 एवं 26 जनवरी 2023 को शासकीय भवनों को प्रकाशमान करने, लोनिवि को मुख्य कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेटिंग, टैण्ट, मंच आदि व्यवस्थायें बनाने, पेयजल निगम को कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था, विद्युत विभाग को कार्यक्रम के दौरान, विद्युत व्यवस्था बनाने तथा स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम स्थल पर सैनिटाइजर, मास्क, के साथ ही चिकित्सक टीम के साथ एम्बुलेंस तैनात रखने, पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त व्यवस्थायें बनाने तथा फ्लैग कोड का पालन करवाने के निर्देश दिए।

इस दौरान डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने सभी विभाग के अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने कार्यक्रम के दौरान, सिटिंग प्लान, यातायात, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा आदि सभी पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

बैठक में डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० एस.के. बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरूणा अग्रवाल, अपर नगर मजिस्टेªट मायादत्त जोशी, जिला कमाण्डेट होमगार्ड राहुल सचान, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आरसी तिवारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, सहायक निदेशक सूचना बी.सी. नेगी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर कुलियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर निगम, विद्युत, पेयजल निगम, जल संस्थान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!