Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज प्रातः मांडो व कंकराड़ी गाँवों का किया स्थलीय निरीक्षण

  • पीड़ित परिवारों को नजदीकी सरकारी भवन में शिफ्ट करने के दिए निर्देश।

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2021, सोमवार, देहरादून। विकासखण्ड भटवाड़ी के मांडो व कंकराड़ी गांव में बीती रात भारी बारिश के कारण जानमाल का नुकसान हुआ है। जिसमें तीन लोगों की मृत्यु हुई है और तीन लोग घायल हुए है। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में किया गया है जो अब खतरे से बाहर हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज प्रातः घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। जिलाधिकारी मांडो व कंकराड़ी गांव जाकर आपदा प्रभावित परिवारों से मिले व प्रशासन की ओर से हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। जिलाधिकारी ने मौके पर तैनात अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अतिव्रिष्टि के कारण खतरे की जद में आये आवसीय मकानों को तत्काल खाली करवाया जाय। पीड़ित परिवारों को नजदीकी सरकारी भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। पीड़ित परिवारों के रहने व खाने पीने की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही रसद वितरित करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए। अवरूद्ध सड़क मार्गो व पैदल रास्तों को आवागमन हेतु सुचारू करने के निर्देश दिए। गांव की पेयजल लाईनों एंव विद्युत आपूर्ति को युद्ध स्तर पर बहाल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही फसल आदि क्षति का आकलन के निर्देश राजस्व व मुख्य कृषि अधिकारी को दिए।

प्राकृतिक आपदा में माधुरी पत्नी देवानन्द उम्र 42 वर्ष निवासी मांडो, श्रीमती रीतू पत्नी श्री दीपक उम्र 38 वर्ष निवासी मांडो, कुमारी ईशु पुत्री दीपक उम्र 6 वर्ष ग्राम मांडो की मौत हुयी  है। जबकि गणेश बहादुर पुत्र काली बहादुर, रविन्द्र पुत्र गणेश बहादुर, रामबालक यादव पुत्र मकुर यादव हाल निवास मांडो घायल हुए है जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में किया गया है और खतरे से बाहर हैं। वहीं कंकराड़ी में एक व्यक्ति लापता होना भी बताया जा रहा है। मांडो व कंकराड़ी गांव में आवसीय भवन क्षतिग्रस्त हुए है जिनका आंकलन किया जा रहा है। वर्तमान तक मांडों में दो, कंकराड़ी में भी दो व एक भवन निराकोट में क्षतिग्रस्त हुए है कि पुष्टि हुई है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मंणीकांत मिश्रा,एसडीएम देवेन्द्र नेगी,ईई विद्युत मनोज गुसांई, जिला पूर्ति अधिकारी आरती भट्ट, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!