Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने व्यापारियों एवं होटल व्यवसायियों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित कर सभी के सुझाव एवं समस्याओं को सुना

व्यापार संघ एवं होटल व्यवसायियों के अध्यक्षों द्वारा यात्रा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपेक्षा की है

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 18 मार्च 2023, रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम वर्ष-2023 की यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराने एवं आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत हैं, जिसके लिए जिलाधिकारी ने सुगम एवं सुव्यवस्थित यात्रा संचालित हो इसके लिए रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ के व्यापारियों एवं होटल व्यवसायियों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में लोनिवि विश्राम गृह गुप्तकाशी में बैठक आयोजित करते हुए सभी के सुझाव एवं समस्याओं को सुना। #श्री केदारनाथ धाम वर्ष-2023

बैठक में व्यापार संघ एवं होटल व्यवसायियों के अध्यक्षों द्वारा यात्रा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपेक्षा की है। जिसमें उन्होंने अपेक्षा की है कि यात्रा मार्ग से केदारनाथ धाम तक सभी व्यवस्थायें दुरस्त रहें, जिसमें मुख्यतः पानी की समस्या एवं उचित पार्किंग व्यवस्था व उचित यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था, लो वोल्टेज विद्युत की व्यवस्था को दुरस्त करने, विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाने की व्यवस्था, नालियों की निकासी के लिए उचित सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधायें, सोनप्रयाग में व्यापारियों के लिए पार्किंग में निःशुल्क व्यवस्था एवं गौरीकुंड तक व्यापारियों एवं यात्रियों के आने-जाने की उचित व्यवस्था, पुलिस द्वारा उचित व्यवहार किए जाने के लिए उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के संबंध में, केदारनाथ पैदल मार्ग में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, केदारनाथ धाम के व्यापारियों द्वारा केदारनाथ में खाद्य सामग्री एवं अन्य दुकानों का सामान पहुँचाने के लिए अलग से एक हजार घोड़े-खच्चरों की व्यवस्था तथा केदारनाथ धाम में यात्रियों के जूते-चप्पलों की व्यवस्था के लिए व्यापार मंडल को देने आदि व्यवस्थाओं को करने के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। साथ ही उन्होंने केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में स्थानीय लोगों को ही छप्पर-टैंट लगाने की पहले प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा गुप्तकाशी में सभी होटलों के रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा तथा फूड लाईसेंस निर्गत कराने के लिए खाद्य विभाग द्वारा कैम्प लगाने का अनुरोध किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी व्यापार मंडल एवं होटल एसोसिएशन एवं प्रतिनिधियों से कहा कि केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुगम यात्रा संचालित करने के लिए सभी का सहयोग नितांत आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपेक्षा की है कि उनके स्तर से जो भी सुविधायें एवं व्यवस्थायें आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए की जा रही हैं वो सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। उन्होंने सभी व्यापारियों से यह भी अपेक्षा की है कि सभी होटल व्यवसायी एवं व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों एवं होटल, ढाबों, रेस्टोरेंटों में रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगायें ताकि किसी भी प्रकार से किसी भी यात्री से किसी व्यक्ति द्वारा ओवर रेटिंग न की जा सके। उन्होंने यात्रा मार्ग में यात्रा को सुव्यस्थित ढंग से संचालित कराने के लिए साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखने को कहा तथा सभी दुकानों में डस्टबिन रखने को भी कहा गया। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन हर समय सभी सहयोग के लिए तत्पर है। उनके द्वारा जो भी सुझाव एवं समस्यायें बताई गई हैं उनके लिए संबंधित विभागों द्वारा उन समस्याओं पर शीर्ष प्राथमिकता से दुरस्त करने के लिए निर्देशित किया जाएगा तथा सभी व्यवस्थायें चाक-चौबंद की जाएंगी।

बैठक में उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, अध्यक्ष व्यापार मंडल रुद्रप्रयाग अंकुर खन्ना, केदारनाथ चंडी प्रसाद तिवारी, गौरीकुंड राम गोस्वामी, सोनप्रयाग अंकित गैरोला, सीतापुर अशोक उनियाल, गुप्तकाशी मदन रावत, ऊखीमठ राजीव भट्ट, चोपता भूपेंद्र मैठाणी, अगस्त्यमुनि त्रिभुवन सिंह, होटल एसोसिएशन से अमित मैंखंडी, प्रमोद नौटियाल, राजेंद्र सिंह नेगी, अंकित राणा सहित अन्य प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!