Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जो भी व्यवस्थायें एवं तैयारियाँ की जानी हैं उन्हें प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अप्रैल 2023, रविवार, रुद्रप्रयाग। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे, जिसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज केदारनाथ धाम का निरीक्षण कर जायजा लिया ।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिस स्तर पर जो भी व्यवस्थायें एवं तैयारियाँ की जानी शेष रह गई हैं उन्हें शीघ्रता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता डी.डी.एम.ए. को निर्देश दिए है कि केदारनाथ मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए जो भी बैरिकेडिंग का कार्य किया जा रहा है उसे तत्परता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा उनके स्तर से जो भी अन्य कार्य किए जा रहे हैं उन्हें भी तत्परता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सुलभ इंटरनेशनल को निर्देश दिए है कि उनके द्वारा जो भी सुलभ शौचालय तैयार किए जा रहे हैं उनका कार्य त्वरित गति से पूर्ण करें तथा साफ सफाई व्यवस्था को भी दुरस्त रखने के निर्देश दिए तथा सभी स्थानों पर कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जी.एम.वी.एन. को भी निर्देश दिए है कि तीर्थ यात्रियों के लिए आवासीय व्यवस्था हेतु जो भी टेंट तैयार किए जा रहे हैं उन्हें त्वरित गति से तैयार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल संस्थान एवं विद्युत को निर्देश दिए है कि उनके स्तर से जो भी पेयजल लाइने एवं विद्युत लाइनो का मरम्मत कार्य किया जाना है उसे शीर्ष प्राथमिकता से करते हुए विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी व्यवस्थायें एवं तैयारियाँ की जानी हैं उन्हें प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम में गत दिनों से हो रही बारिश एवं बर्फबारी के मद्देनजर श्रद्धालुओं से आग्रह है कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही यात्रा प्रारंभ करें तथा बारिश एवं ठंड से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में गरम कपड़े अनिवार्य रूप से साथ में लाए ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी एवं असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा मार्ग में स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। यात्रा प्रारंभ करने या यात्रा के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर यात्रा मार्ग पर बनाए गए चिकित्सा सेंटर पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें और अपना स्वास्थ्य प्रशिक्षण कराए। सुगम एवं सुरक्षित यात्रा संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन कटिबद्ध है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा व्यवस्थाओं के नियमों का पालन करते हुए जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यधिकारी केदारनाथ योगेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता डी.डी.एम.ए. प्रवीण कर्नवाल, जल संस्थान, विद्युत, सुलभ, जी.एम.वी.एन. आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!