Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रुद्रा काॅम्पलेक्स जीएमवीएन परिसर में किया ‘हिमाद्री इम्पोरियम आउटलेट’ का शुभारंभ

हिमाद्री इम्पोरियम आउटलेट में स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाले मोटे अनाज जिसमें झंगोरा, मंडुवा, चौलाई (रामदाना) के साथ ही बुरांश, माल्टा आदि जूस भी उपलब्ध होगा।

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 22 मई 2023, रुद्रप्रयाग। स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाले उत्पादों की बिक्री हेतु उचित स्थान उपलब्ध कराए जाने तथा राष्ट्रीय स्तर पर जनपद में उत्पादित उत्पादों को एक उचित पहचान उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज रुद्रा काॅम्पलेक्स जीएमवीएन परिसर में अवस्थित उद्योग विभाग, कृषि विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संचालित हिमाद्री इम्पोरियम आउटलेट का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाले उत्पादों को एक उचित पहचान उपलब्ध कराए जाने तथा उनकी बिक्री कराए जाने के उद्देश्य से उद्योग, कृषि एवं ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संचालित हिमाद्री इम्पोरियम आउटलेट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जीएमवीएन रुद्रा कांपलेक्स शहर के बीचों बीच है तथा जनपद में आने वाले तीर्थ यात्रियों को स्थानीय स्तर एवं उत्तराखंड के अन्य स्थानों पर उत्पादित होने वाले उत्पादों को यहां उपलब्ध कराया गया है जिससे यहाँ आने वाले तीर्थ यात्री यहाँ के स्थानीय उत्पादों को खरीद सकें जिससे कि महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की उचित बिक्री हो सकेगी तथा उनकी आजीविका में भी वृद्धि होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि हिमाद्री इम्पोरियम आउटलेट में स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाले मोटे अनाज जिसमें झंगोरा, मंडुवा, चौलाई (रामदाना), बुरांश, माल्टा आदि जूस भी उपलब्ध होगा। इसके साथ ही केदारनाथ धाम सोविनियर तथा स्थानीय स्तर पर तैयार धूप, अगरबत्ती, रिंगाल आदि से तैयार उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे जिससे कि यहाँ की महिलाओं एवं युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग एचसी हटवाल, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना बीके भट्ट सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!