Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मतदान केन्द्र के रूप में प्रस्तावित संस्थानों के प्रबन्धकों को सभी व्यवस्थायें दुरुस्त करने के दिये निर्देश

जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने चेतावनी जारी की है कि इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 8 फरवरी 2022, उत्तरकाशी। विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2022 के अन्तर्गत आगामी 14 फरवरी को जनपद में मतदान कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जनपद में मतदान कार्यक्रम कराने हेतु पोलिंग पार्टियां आगामी 11 फरवरी से रवानगी स्थल से उनके लिए निर्धारित मतदेय स्थलों को रवाना होना शुरू हो जायेगीं।

जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्र के रूप में प्रस्तावित संस्थानों के प्रबन्धकों को निर्देश दिये है कि इन संस्थानों में मतदान हेतु निर्धारित कक्ष, अन्य सभी अतिरिक्त कक्ष, परिसर व शौचालय आदि में साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल व विद्युत आदि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाय ताकि पोलिंग पार्टियों व मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने चेतावनी जारी की है कि इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पीडब्लयूडी, पीएमजीएसवाई व वेपकोस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि 11 फरवरी से 16 फरवरी तक जनपद के मतदेय स्थलों को पहुंचने वाले हिमाच्छादित सड़क मार्ग एवं पैदल मार्ग को सुचारू रखा जाय ताकि पोलिंग पार्टियों को आवागमन में सुविधा रहे।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद के मतदाताओं से अपील की है कि आगामी 14 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा निर्भय होकर मतदान करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!