Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी डाॅo आर राजेश कुमार ने ऋषिकेश पहुँचकर किया औचक निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 मई 2022, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी डाॅo आर राजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। समुचित व्यवस्थाओं को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। जिलाधिकारी द्वारा चारधाम यात्रा ऋषिकेश की व्यवस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरान्त उन्होंनें सम्बन्धित विभागों यात्रा व्यवस्थााओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा रूट एवं ट्रैफिक व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, डंपिंग जोन, चारधाम यात्रा हेतु चिन्हित एवं कार्यशील पार्किंग स्थल, भद्रकाली चेकपोस्ट, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों की समस्याओं को को सुना गया तथा अधिकारियों को निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए । उन्होंने नटराज चैक से श्यामपुर बाईपास तक निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क किनारे लगे अनाधिकृत पोस्टर, बैनर, होर्डिंग हटाने के साथ ही नगर निगम ऋषिकेश को सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार लाने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस ,खाद्य आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा, पर्यटन, परिवहन , राजस्व आदि विभागों की यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा चार धाम यात्रा में यात्रियों को आ रही कठिनाइयों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को बस स्टेण्ड, रजिस्ट्रेशन काउंटर, पार्किंग स्थल पर अनिवार्यतः मूलभूत सुविधायें यथा शीतल पेयजल, भोजन, छांव आदि व्यवस्थायें बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खाद्य सामग्री एवं होटलों, गैस्ट हाउस आदि पर रेट लिस्ट चस्पा करवाने के निर्देश दिए। साथ ही इसका नियमित अवलोकन/निरीक्षण करने तथा ओवर रेटिंग करते हुए पाए जाने पर निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यात्रा मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी डी.सी. ढौडियाल, सहायक परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे एवं मोहित कोठारी, तहसीलदार डॉo अमृता शर्मा, सहायक नगर आयुक्त आनंद सिंह मिश्रा, नोडल अधिकारी पर्यटन विभाग खुशाल सिंह नेगी, प्रभारी रजिस्ट्रेशन प्रेम अनंत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी, पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल, निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश रवि कुमार सैनी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!