Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसंबर 2021, गुरुवार, देहरादून (जि.सू.का)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के ऋषिपर्णा सभागार में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल और व्यवस्थित तरीके से संपादित करने के लिए जनपद में विभिन्न दायित्वों को संपादित करने के लिए नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों से उनके दायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी को समय रहते अपने से संबंधित दायित्वों को संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा चुनाव से संबंधित ऐसे सभी कार्यों को पहले से ही पूर्ण करने को कहा जो कार्य आचार संहिता से पहले पूरे किए जा सकते हैं। लोगों की चुनाव में सकारात्मक और बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने से संबंधित स्वीप (मतदाता जागरूकता अभियान) अभियान, कार्मिकों की नियुक्ति व उनका प्रशिक्षण, मतदान केन्द्रों का विभिन्न श्रेणी में निर्धारण और उसी अनुरूप न्यूनतम व्यवस्था स्थापित करने, सामान-सामग्री की टेंडरिंग प्रक्रिया, नये-पुराने व स्थानान्तरित मतदाताओं से संबंधित अधतन विवरण तथा उसकी ऑनलाइन डाटा फिडिंग तथा अन्य सभी ऐसी व्यवस्था जिसे आचार संहिता से पूर्व किया जाना है, उसकों तत्काल पूर्ण करेें।

जिलाधिकारी ने सभी विधानसभाओं में निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्रों के वर्गीकरण, कम्यूनिकेशन की स्थिति, वहाँ पर रैम्प, पेयजल व्यवस्था इत्यादि का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने को कहा तथा पुलिस विभाग के समन्वय से जिला निर्वाचन कार्यालय को संबंधित सूचना को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में ’डिस्ट्रिक्ट इलैक्शन मैनेजमेन्ट प्लान’ तैयार किया जा रहा है उसके लिए सभी नोडल अधिकारी अपने से संबंधित डेटा निर्वाचन कार्यालय को शीघ्रता से प्रेषित करें।

जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी स्वीप को विभिन्न माध्यम से लगातार मतदान प्रक्रिया से मतदाताओं को जोड़ने हेतु पे्ररित करने, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चुनाव ड्यूटी में लगने वाले कार्मिकों में से ऐसे कार्मिक जो कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगाने से वचिंत है तो उनको अनिवार्य रूप से डबल डोज पूर्ण करवाने के साथ ही नगर निकायों के समन्वय से निर्वाचन के दौरान बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेन्ट का कोविड-19 से मानक के अन्तर्गत समाधान हेतु कार्य योजना बनाने को कहा।

इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, नगर आयुक्त नगर निगम अभिषेक रोहिला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एस.के. बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, जिला विकास अधिकारी एस.एम. डोभाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० मनोज उप्रेती, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, उपमहानिरीक्षक स्टाम्प अरूण प्रताप सिंह, संबंधित विधानसभाओं के उपजिलाधिकारी और अन्य नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!