Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅo आर. राजेश कुमार ने दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय एवं कोरोनेशन जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जनवरी 2022, रविवार, देहरादून (जि.सू.का)। जिलाधिकारी डाॅo आर. राजेश कुमार ने दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय एवं पंo दीनदयाल उपाध्याय (कोरोनेशन) जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में ‘नो मास्क, नो एन्ट्री’ के पोस्टर चस्पा करवाकर दिया संक्रमण से सतर्क रहने की चेतावनी’’
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में कोविड वार्ड, निक्कू-पिक्कू वार्ड के बारे में जानकारी लेते हुए वार्ड में भर्ती मरीजों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी सम्बन्धित चिकित्सकों से प्राप्त की, जिस पर बताया गया कि कोविड वार्ड में 16 तथा पिक्कू वार्ड में 01 मरीज को भर्ती किया गया है, जिनका स्वास्थ्य ठीक है।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित चिकित्सकों को निर्देश दिए कि चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों का उपचार एवं भोजन व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखे तथा चिकित्सालय में आने वाला कोई भी व्यक्ति बिना मास्क प्रवेश ना करे। पंo दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोविड वार्ड का निरीक्षण किया चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि चिकित्सालय में वर्तमान में कोई भी मरीज भर्ती नहीं है, कुछ मरीज आये थे जिन्हें हल्के लक्षण थे, को दवाइयाँ उपलब्ध कराकर होम क्वारेंटाइन में रखा गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस लहर को दृष्टिगत रखते हुए संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए जनपद में ज्यादा से ज्यादा माइक्रो कन्टेंमेंट जोन बनाने रणनीति है।

वर्तमान में जनपद में 40 माईक्रो कन्टेंमेंट जोन घोषित किए गए है। उन्होंने कहा जिला प्रशासन द्वारा जनपद में संक्रमित व्यक्तियों को होम आयशोलेशन किट जल्द से जल्द पहुँचाने की रणनीति रहेगी और सैम्पलिंग की संख्या 5 से 6 हजार प्रतिदिन किये जाने का प्रयास किया जाएगा।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के विभिन्न स्थानों पर कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं जन जागरूकता हेतु जागरूकता एवं चेतावनी स्टीकर चस्पा किए गए, जिनमें सब्जी मंडी, मोती बाजार, तहसील मार्किट, फ्रूट मार्किट, डिस्पेंसरी रोड, घोसी गली, दर्शनिगेट पीपल मंडी चैक, मच्छी बाजार, राजा रोड चैक, हनुमान चैक, झंडा बाजार, प्रेम नगर बाजार, इंदिरा मार्किट, सरनिमल बाजार, बैंड बाजार सहित दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय एवं पंo दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय में भी प्रवेश द्वारा सहित विभिन्न काउन्टरों पर ‘मास्क नहीं, तो एन्ट्री नहीं’ ‘मास्क अवश्य और सही तरह से पहने’, ‘आपसी सम्पर्क में दो गज की दूरी है जरूरी’, ‘नियमित रूप से हाटा हाथ सेनिटाइज करें’, ‘कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन न करने पर भारी जुर्माना लागया जाएगा’ आदि जागरूकता स्लोगन एवं चेतावनी वाले स्टीकर/ पोस्टर, स्टैंडिंग लगाए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान डाॅॅo के.सी. पंत, जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅo राजीव दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कोरोनेशन चिकित्सालय डाॅॅo शिखा जंगपांगी सहित सहित सम्बन्धित चिकित्सक एवं कार्मिक मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!