Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने माँ नन्दा देवी महोत्सव के आयोजन हेतु श्री राम सेवा सभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की

श्री राम सेवा सभा के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को माँ नन्दा-सुनन्दा की प्रतिमा भेंट की।

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अगस्त 2022, गुरूवार, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में इस वर्ष माँ नन्दा देवी महोत्सव 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक धूम-धाम से मनाने हेतु जिला कार्यालय सभागार नैनीताल में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में श्री राम सेवा सभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्री राम सेवा सभा के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को माँ नन्दा-सुनन्दा की प्रतिमा भेंट की।

माँ नन्दा देवी महोत्सव के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पंचमी 1 सितम्बर दिन गुरूवार को 2:00 बजे रामसेवक सभा प्रांगण में महोत्सव का उद्घाटन होगा। पंचमी 01 सितम्बर दिन गुरूवार को कदली वृक्ष लाने हेतु सभा भवन से ज्योलिकोट भल्यूटी गाँव के लिए प्रस्थान करेंगे। 02 सितम्बर दिन शुक्रवार को अपरान्ह 2 बजे कदली वृक्ष के साथ नगर भ्रमण व झांकिया निकाली जायेगी। सप्तमी 3 सितम्बर दिन शनिवार को सेवा समिति भवन में मूर्ति निर्माण, 4 सितम्बर अष्टमी दिन रविवार को ब्रह्ममुहूर्त में देवी स्थापना प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन नयना देवी प्रांगण में प्रारम्भ होगा तथा सांय 6ः30 बजे पंच आरती एवं प्रसाद वितरण व रात्रि 9 बजे मॉ भगवती पूजन के साथ ही रात्रि 12 बजे देवी भोग लगेगा। नवमी 5 सितम्बर दिन सोमवार को प्रातः 6 बजे महाभगवती पूजन, प्रातः 10 बजे दुर्गा सप्तशती पाठ एवं हवन, दोपहर 12ः30 बजे कन्याकुमारी पूजन, दोपहर 1 बजे डीएसए भवन में भण्डारे का आयोजन, सायं 6 बजे पंच आरती एवं प्रसाद वितरण, रात्रि 9 बजे महाभगवती पूजन के साथ ही रात्रि 12 बजे देवी भोग होगा। दशमी 6 सितम्बर दिन मंगलवार को प्रातः 6 बजे मॉ भगवती पूजन, 01 बजे सुन्दर काण्ड एवं नन्दा चालीसा, सायं 6 बजे पंच आरती एवं प्रसाद वितरण, सांय 07 बजे दीपदान नैनीझील, रात्रि 9 बजे महाभगवती पूजन के साथ ही रात्रि 12 बजे देवी भोग होगा। एकादशी 07 सितम्बर दिन बुद्ववार को प्रातः 6 व 9 बजे महाभगवती पूजन एवं दोपहर 12 बजे देवी भोग होगा। 01 बजे मॉ नन्दा सुनन्दा की शोभा यात्रा एवं नगर भ्रमण के साथ ही सांय 6ः30 बजे ठण्डी सड़क के समीप मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि विगत दो वर्षों से कोविड-19 के कारण माँ नन्दा देवी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भव्यरूप से नहीं हो पाया है इसलिए इस वर्ष मेले का आयोजन हर्षोउल्लास के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में सुरक्षात्मक उपाय एवं अन्य सभी व्यवस्थाऐं कि जायें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिये कि वे मेले से पूर्व नगर की सभी स्ट्रीट लाइटे चेक करें तथा बन्द पड़ी लाईटों को ठीक करना सुनिश्चत करें। उन्होंने मेले के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था के साथ ही बैट्री बैक-अप की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने, मोबाईल टॉयलेट की भी व्यवस्था करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को मेलावधि में निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को भण्डारे एवं मन्दिर स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मन्दिर प्रांगण में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर, उन्हे चालू करने तथा मेला क्षेत्र में भी सीसीटीवी लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षात्मक दृष्टि से मेला क्षेत्र को तीसरी ऑख अर्थात सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाए। मेले में पॉलीथीन के साथ ही धूम्रपान पूर्णतया वर्जित रहेगा। इधर-उधर कूड़ा फैकने वालों का भी चालान किया जायेगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को ठंडी सड़क में झाड़ी कटान कराने व मेले से पूर्व मेला क्षेत्र में गड्डों का भरान व बजरी बिछाने के भी निर्देश दिये ताकि मेला क्षेत्र में कीचड़ व जलभराव आदि न हो।
उन्होंने कहा कि मेले क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र पूर्ण तरह से प्रतिबन्धित रहेगा। उन्होंने मन्दिर समिति को निर्देश दिये हैं कि ध्वनि विस्तारक यंत्र हेतु अनुमति अनिवार्य होगी। मेला दौरान खाने पीने की दुकानों में कॉमर्शियल गैस सिलैन्डर ही इस्तेमाल होेंगे, घरेलु गैस सिलैन्डर इस्तेमाल करते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होंने पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्थायें चाक-चौबंद करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा है कि मेले में पशु बलि पूर्णरूप से प्रतिबन्धित रहेगी।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि मेले में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में उत्पात मचाने वाले एवं असामाजिक तत्वों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी साथ ही महिलाओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में महिला पुलिस की भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि विशेष दिवस पर नैनीताल शहर के बाहरी क्षेत्रों में भी पुलिस बल तैनात करने के साथ ही गश्त भी की जाएगी।

बैठक में श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियों व गण मान्य व्यक्तियों द्वारा भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। नन्दादेवी महोत्सव में लगभग 600 स्टॉल लगाये जायेंगे तथा सरकारी विभागों व स्वयंसेवी संस्थाओं को भी दुकानें आवंटित की जायेंगी। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र से बाहर दुकान लगाने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। पूरा मेला सीसी टीवी कैमरे के नजर में रहेगा। मेले के दौरान पुलिस कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जायेगा साथ ही मेला परिसर में चिकित्सा कैम्प, रैड क्रॉस का शिविर भी लगाया जायेगा। दुकानदारों का सत्यापन कराया जाएगा। हल्द्वानी, भवाली, कालाढुंगी क्षेत्रों से आने वाले मेला दर्शनार्थियों के आवागमन के लिये रोडवेज की अतिरिक्त बसें लगाई जायेगी।

बैठक में श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज, महासचिव जगदीश चन्द्र बवाड़ी, उपसचिव विमल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, मनोज जोशी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी,अशोक जोशी, सीएमओ डॉ० भागीरथी जोशी,उपजिलाधिकारी राहुल साह, पुलिस क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित, एआरटीओ रश्मि भट्ट, तल्लीताल व्यापार मण्डल अध्यक्ष मारूती नन्दन साह, जिला विकास पर्यटन अधिकारी ब्रिजेन्द्र पाण्डे, भुवन बिष्ट, भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, जिला पशुपालन अधिकारी डॉ० बीएस जंगपांगी, विद्युत अधिशासी अभियन्ता नितिन गर्खाल, कुमाऊँ मण्डल के बची राम आर्या, नगर पालिका परिषद् वरिष्ठ सहायक हेम चन्द्र पतंत के साथ श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!