Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

जिला स्तरीय पत्रकार स्थाई समिति के सदस्य सुरेन्द्र अग्रवाल ने जिला सूचना अधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

पत्रकारों के उत्पीड़न से सम्बन्धित विभिन्न मामलों पर की चर्चा

पत्रकार हितों की पैरवी करने तथा पत्रकार हितों के लिए शासन-प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की।

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 9 मार्च 2024, देहरादून। पत्रकार उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों का निस्तारण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पत्रकार स्थाई समिति का गठन किया गया। समिति के पदेन सदस्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सदस्य सचिव जिला सूचना अधिकारी तथा सदस्य वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल शर्मा, सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, संजय पाण्डेय, मेघा गोयल, महेश रावत है।

समिति के सदस्य सुरेन्द्र अग्रवाल ने जिला सूचना अधिकारी से मुलाकात कर उन्होंने पत्रकारों के उत्पीड़न के सम्बन्धी मामलों पर चर्चा करते पत्रकार हितों की पैरवी करने तथा पत्रकार हितों के लिए शासन-प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की। जिस पर सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी ने पत्रकारों के सुझाव एवं समस्याओं को उच्च स्तर पर रखे जाने की बात कही।

सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बी.सी. नेगी ने शासन प्रशासन की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाने में मीडिया की प्रभावी भूमिका पर बल दिया।
उन्होंने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड एवं जनपद देहरादून जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में मतदान प्रतिशत् बढ़ाये जाने हेतु किये जा रहे प्रयासों एवं निर्वाचन गतिविधि को मीडिया के माध्यम से वोटर्स तक पहुँचाने तथा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में मीडिया से प्रभावी सहयोग की अपेक्षा की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र अग्रवाल, बिजेन्द्र यादव, रोहित गुप्ता, स्वपनिल सिन्हा, प्रमोद सहित जिला सूचना कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!