Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में आयोजित हुई हिमोत्थान परियोजना की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 नवम्बर 2023, शुक्रवार, हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में हिमोत्थान परियोजना की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई।

बैठक में हिमोत्थान परियोजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आजीविका, पेयजल, स्वच्छता ग्रामीण विकास और कृषि से सम्बन्धित योजनाओं पर चर्चा करते हुए समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने सम्बन्धित हिमोत्थान के टीम लीडर एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि परियोजना का लाभ अधिक से अधिक किसानो तक पहुँचाये ताकि किसनों की आर्थिकी को मजबूत किया जा सके। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि 30 से 40 ऐसे दुरूस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वे करते हुए चयनित करें। जिनके द्वारा परम्परागत खेती के अलावा अलग नवीन तकनीकी का प्रयोग कर व्यवसायिक खेती को भी बढ़ावा दिया हो ताकि उन्हें आवश्यकता के अनुरूप हिमोत्थान परियोजना के तहत विशेष परियोजना निर्मित कर लाभ पहुँचाया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि हिमोत्थान द्वारा संचालित पशुपालन, कृषि, पर्यटन, शिक्षा एवं खेलकूद, पेयजल आदि के क्षेत्र में आजीविका वृद्धि को लेकर छोटे-छोटे प्रयासों को पूरे जनपद में विस्तारित करने की आवश्यकता है। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि उद्यान विभाग के अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर कि क्या हिमोत्थान सोसाईटी के तहत कृषि करने वाले कृषकों के जीवन स्तर एवं आय में क्या सुधार हुआ है ताकि उनको सम्बन्धित विभागों से दी जाने वाले योजनाओं से लाभाविंत किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस दौरान यह भी मूल्यांकन करें कि किन कारणों से कृषकों को अपने उत्पादनों को बढ़ाने में समस्या आ रही उनका कारण जानते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराये ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० डीसी जोशी, प्रबन्धक उद्योग सुनील पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला पंचायत अधिकारी के साथ ही हिमोत्थान परियोजना सम्बन्धित टीम लीडर, स्वंय सहायता समूह जुडे कृषक के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!