Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डरुद्रप्रयागस्वास्थ

जिला स्तरीय आशा सम्मेलन : स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों को किया गया सम्मानित

मुन्नी देवी को सर्वश्रेष्ठ आशा, सुषमा देवी को सर्वश्रेष्ठ आशा फेसिलिटेटर व रचना भट्ट को सर्वश्रेष्ठ ब्लाक समन्वयक का पुरस्कार प्रदान किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 फ़रवरी 2023, मंगलवार, रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय आशा सम्मेलन में वर्ष 2022-23 के लिए मुन्नी देवी को सर्वश्रेष्ठ आशा, सुषमा देवी को सर्वश्रेष्ठ आशा फेसिलिटेटर व रचना भट्ट को सर्वश्रेष्ठ ब्लाक समन्वयक का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर रूद्रप्रयाग विधायक द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य हेतु विधायक निधि से प्रति आशा पाँच हजार की धरनाशि प्रदान करने की घोषणा की।

वहीं सर्वश्रेष्ठ आशा सुगमकर्ता का प्रथम पुरूस्कार सुषमा (गुप्तकाशी, ऊखीमठ) के नाम रहा, इस श्रेणी में सरिता देवी (दरम्वाड़ी, अगस्त्यमुनि) को द्वितीय व विमला देवी (डंगवालगाँव, जखोली) को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया। जबकि, सर्वश्रेष्ठ ब्लाक समन्वयक का पुस्कार रचना भट्ट, अगस्त्यमुनि को प्रदान किया गया।

तिलवाड़ा स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित आशा सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने आशाओं को स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बताते हुए सराहना की कि स्वास्थ्य मानकों के लक्ष्यों को हासिल करने सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के सफलतापूर्वक सचांलन में आशाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु नशाखोरी के खिलाफ आशाओं से आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि आशा गाँव में होने वाले विवाह आदि समारोह में शराब परोसने की कुप्रथा के खिलाफ आगे आयें। उन्होंने कहा कि आशाओं हेतु जिला चिकित्सालय व तीनों ब्लाक मुख्यालय स्थिति स्वास्थ्य केंद्रों में आशा भवन निर्माण का प्रयास किया जाएगा, जिसके दृष्टिगत आगामी जिला योजना की बैठक में उक्त विषयक प्रस्ताव रखा जाएगा।

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने आशाओं को जीवन की आशा बताते हुए कहा कि उनके द्वारा सुरक्षित प्रसव, टीकाकरण आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान आशाओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने समाज में आशा के स्थान को महत्वपूर्ण बताते हुए आशाओं को और अधिक संवेदनशीलता व जागरूकता के साथ अपने दायित्व निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया व आशाओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु जरूरी कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी में आशाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि आशाओं कार्यकत्रियों की समस्याओं हेतु सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आशा की आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य हेतु विधायक निधि से प्रति आशा पाँच हजार की धरनाशि प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही भरोसा दिलाया कि आशा संगठन की निर्धारित मानदेय की माँग व राज्य स्तर पर आशा सम्मेलन के प्रस्ताव को वे मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।

आशा कार्यकत्री संगठन की अध्यक्ष कमला राणा ने आँगनबाड़ी कार्यकत्री की तर्ज पर आशा कार्यकत्रियों को भी निर्धारित मानदेय व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी। क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह भंडारी ने क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सुलभ संचालन हेतु आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संयुक्त कार्यशाला आयोजित करने पर जोर दिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० एच.सी.एस. मर्तोलिया ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा कार्यक्रम व आशा कार्यकत्रियों की भूमिका के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आशाओं के कार्यकौशल का नतीजा है कि मातृ व शिशु मृत्यु दर सूचकांक में जनपद रूद्रप्रयाग देश में सबसे अच्छे सूचकांक वाले जनपद में शुमार है। बताया कि इसी के दृष्टिगत गढवाल मंडल की आशाओं के दल द्वारा जनपद का भ्रमण किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आशाओं को और अधिक जागरूक व संवेदनशीलता के साथ स्वास्थ्य योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से संपादित करने हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मुन्नी देवी (कुमड़ी, जखोली) को सर्वक्षेष्ठ आशा कार्यकत्री का प्रथम पुरूस्कार प्रदान किया गया, जबकि सरिता देवी (घेंघडखाल, जखोली) व पुष्पा देवी (त्यूडी, ऊखीमठ) को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा मंजू देवी (भटगाँव, अगस्त्यमुनि), रजनी देवी (स्यूर, जखोली), विजया देवी (कुणजेठी, ऊखीमठ) को संयुक्त रूप से तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया।
वहीं सर्वश्रेष्ठ आशा सुगमकर्ता का प्रथम पुरूस्कार सुषमा (गुप्तकाशी, ऊखीमठ) के नाम रहा, इस श्रेणी में सरिता देवी (दरम्वाड़ी, अगस्त्यमुनि) को द्वितीय व विमला देवी (डंगवालगाँव, जखोली) को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया। जबकि, सर्वश्रेष्ठ ब्लाक समन्वयक का पुस्कार रचना भट्ट, अगस्त्यमुनि को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० वी.एस. गुसाईं, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० आशुतोष, ब्लाक अध्यक्ष आशा संगठन ललिता, लक्षमी रावत, गीता देवी, डीपीएम हिमांशु नौडियाल, डीसीएम हेमलता गैरोला आदि मौजूद रहे। संचालन विपिन सेमवाल व नागेंश्वर बगवाड़ी द्वारा किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!