मा० उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता / साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन


आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 18 अगस्त 2025, देहरादून। मा० उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता / साक्षरता शिविर का आयोजन मा० कार्यकारी अध्यक्ष, न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की गरिमामय उपस्थिति में कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी कालसी, देहरादून सचिव / सिविल जज (सी०डि०) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून अध्यक्ष / जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर लगाया गया, जिसमें मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा सामग्री के सेट न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी के कर कमलों द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं 100 को सेट दिए गए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि यह शिविर बहुत ही लाभदायक है जिसमें हम दूर-दराज रहने वाले विद्यार्थियों को भी स्टेशनरी ट्रैकसूट एवं अन्य सामग्री उपलब्ध करा पाते हैं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने कहा कि हमने पूर्व में लाखामंडल में लगे शिविर में ट्रैक सूट, टी-शर्ट, स्टेशनरी स्कूली बच्चों को वितरित की गई थी।
![]()