Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नदियों में कूड़ा व मलवा को प्रवाहित न करने हेतु लोगों को जागरूक करने व नदियों को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 09 जून 2023, रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में अवस्थित नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा उनकी बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नदियों में कूड़ा व मलवा को प्रवाहित न करने हेतु लोगों को जागरूक करने व नदियों को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवस्थित नदियों की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नदियों में किसी भी दशा में आम जनमानस द्वारा कूड़ा-करकट न फेंका जाए, इस पर सभी अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत कड़ी निगरानी रखें तथा जन-जागरूकता अभियान चलाया जाय। इसके साथ ही उन्होंने जनपद के घाटों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि नदियों के संवर्धन एवं सरंक्षण के लिए नदियों के किनारे साफ-सफाई के साथ-साथ सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में वृहद वृक्षारोपण करना भी सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि ग्राम स्तर पर जल स्वच्छता समिति के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा नदियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन तथा जल स्रोतों के संरक्षण के लिए भी व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लोगों की इसमें भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा गाँव में अवस्थित जल स्रोतों का रिचार्ज हेतु वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाए जिससे कि जल स्रोतों को रिचार्ज किया जा सके।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रताप सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियन्ता/अधि. अधि. नगर पालिका सुशील कुमार कुरील, सहायक अभियंता सिंचाई संदीप कुमार, जिला पंचायत से सुनील कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!