Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

मैनुअली खुदाई से फंसे मजदूरों के बीच की दूरी घटी, आज होगा ब्रेक थ्रू

आज मिलेगा मंगल समाचार, मलबा काटकर 52 मीटर तक बिछाया पाइप

देखें वीडियो, आज सुरंग में ब्रेक थ्रू हो जाएगा : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 28 नवम्बर 2023, सिलक्यारा/उत्तरकाशी। बीते 12 नवंबर को टनल में फंसे 41 मजदूरों को आज खुले आसमान के दर्शन हो सकते हैं। करीब 52 मीटर से अधिक पाइप मलबे को हटा कर पाइप बिछा दिए गए हैं। अब लगभग 4 से 10 मीटर मैनुअली खुदाई से शेष पाइप डाले जाएंगे। सीएम धामी ने कहा कि कुछ मीटर और पाइप बिछाने से सुरंग में ब्रेक थ्रू मिल जाएगा। इस प्रगति से मौके पर मौजूद एक्सपर्ट व बचाव अभियान में जुटी विभिन्न टीम काफी उत्साहित जरा रही है। एक प्रमुख अधिकारी ने उम्मीद जताई कि आज मजदूरों को सकुशल निकाल लिए जाने की संभावना बन रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सिलक्यारा में बताया कि सभी श्रमिक, इंजीनियर, विशेषज्ञ, अधिकारी पूरी शिद्दत एवं मेहनत के साथ हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया अब तक कुल 52 मीटर पाइप को पुश कर लिया गया है। अंदर फंसे से सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य सकुशल है। राहत एवं बचाव कार्य में जुटे सभी लोग पूरी ऊर्जा और सकारात्मक भाव के साथ कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री आज सुबह वह मातली से श्रमिकों का कुशलक्षेम से जानने सिलक्यारा टनल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर पर पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू होने की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से अंदर फंसे श्रमिकों का कुशलक्षेम एवं निरंतर डॉक्टरों मनोचिकित्सकों एवं श्रमिकों के परिवार जनों से अंदर फंसे श्रमिकों की निरंतर वार्ता करवाने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल में चल रहे मैन्युअली डिगिंग कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा डिगिंग कार्य हेतु पाइप में गए श्रमिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।

इस दौरान प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, कमिश्नर गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, रेस्क्यू आभियान के समन्वयक सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, पीएमओ उप सचिव मंगेश घिल्डियाल, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!