Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से छात्र- छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा- राज्यपाल

परीक्षा पे चर्चा, कार्यक्रम में राज्यपाल ने स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाया

परीक्षाओं को एक नई दृष्टि देखने का नजरिया विकसित करता है- राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को दून इंटरनेशनल स्कूल, पौंधा में ‘परीक्षा पे चर्चा-2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। ’परीक्षा पे चर्चा’ के 7वें संस्करण में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए परीक्षा के दौरान तनाव प्रबंधन करने के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गए इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि यह कार्यक्रम परीक्षाओं को एक नई दृष्टि देखने का नजरिया विकसित करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक और शिक्षक परीक्षाओं के तनावमुक्त वातावरण से मुक्ति पा सकेंगे और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कार्यक्रम के उपरान्त बच्चों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बच्चों की उत्सुकता, शिक्षकों और अभिभावकों की चिंता को अपने उद्वबोधन से उमंग और समाधान में बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के उद्बोधन ने छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों की शंकाओं का समाधान ही नहीं किया है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के वक्तव्य में परीक्षाओं को बोझ के तरह न लेते हुए बच्चे परीक्षाओं को आंनद, उत्सव के रूप में लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने छोटी-छोटी बातें बताई हैं लेकिन यह जीवन में बड़ा महत्व रखती हैं और यह छोटी-छोटी बातें ही हैं जो हमारे जीवन का रूख बदल देती हैं।

राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में कुछ न कुछ अलग प्रतिभा होती है उसे पहचानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आप दूसरों को अपना प्रतिस्पर्धी न मानें बल्कि, आपकी प्रतिस्पर्धा अपने आप से होनी चाहिए। जीवन में जो लक्ष्य तय किया है उसे पूरा करने में अपना सामर्थ्य लगाएं। उन्होंने कहा कि जीवन में कठिन परिश्रम का कोई प्रतिस्थानी नहीं है, बच्चे हर कार्य में हमेशा अतिरिक्त प्रयास करें।

राज्यपाल ने बच्चों से कहा कि आप सभी देश के बडे़ संसाधन हैं, आपके बूते ही भारत विकसित भारत और विश्वगुरू भारत के लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं। आप सभी अपने योगदान से राष्ट्र और समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। हमेशा सर्वश्रेष्ठ बनने की कोशिश करें। इस कार्यक्रम में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रामन, अपर निदेशक समग्र शिक्षा मुकुल कुमार सती, स्कूल के चेयरमैन डी. एस. मान, वाईस चेयरमैन एच. एस. मान, स्कूल की फाउंडर प्रिंसिपल श्रीमती एन. के. मान, निदेशक सोनिका मान सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चे मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!