Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
सम्पादकीय

कांग्रेस और आप में सीट बंटवारे की चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 14 अगस्त 2023, देहरादून। दिल्ली के सेवा बिल पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में भाजपा की डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की नई बनी दोस्ती को लेकर कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा, ‘गुजरात में आपका वोट हाफ कर दिया, पंजाब में स्विच ऑफ कर दिया, दिल्ली में साफ कर दिया और आपने उनको माफ कर दिया’। सवाल है कि क्या सचमुच कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को माफ कर दिया है? जिस तरह से कांग्रेस नेताओं ने संसद के दोनों सदनों में दिल्ली के बिल पर आप का साथ दिया और उसके बाद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी को चि_ी लिख कर आभार जताया उसके बाद कोई संदेह नहीं बचा है।

तभी अब चर्चा है कि दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे की बात हो रही है, जिसका दिल्ली और पंजाब के कांग्रेस नेता कई तरह से विरोध कर रहे हैं। पंजाब में तो यहां तक कहा जा रहा है कि कांग्रेस सरकार में शामिल हो सकती है। हालांकि इन खबरों का खंडन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह वडिंग ने कहा कि अगर ऐसा किसी हाल में नहीं होगा और अगर होगा तो वे इस्तीफा दे देंगे। ध्यान रहे पंजाब की 117 सदस्यों की विधानसभा में आप के 92 विधायक हैं। कांग्रेस मुख्य विपक्षी है, जिसके 18 विधायक हैं। अगर कांग्रेस सरकार में शामिल होती है तो उसके बाद अकाली दल, भाजपा, बसपा और एक निर्दलीय की कुल संख्या सात रह जाएगी। यानी कोई विपक्ष नहीं बचेगा।

जानकार सूत्रों के मुताबिक पंजाब की 13 लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस और आप के बीच बात हो रही है। इस समय आप का सिर्फ एक सांसद है, जबकि कांग्रेस का सात है। कांग्रेस ने पिछली बार आठ सीटें जीती थीं लेकिन जालंधर के सांसद संतोष चौधरी के निधन के बाद वहां हुए उपचुनाव में आप जीत गई। बाकी पांच में से एक संगरूर सीट सिमरनजीत सिंह मान ने जीती है और भाजपा व अकाली दल के पास दो-दो सीटें हैं। बताया जा रहा है कि आप ज्यादा सीटों की मांग कर रही है। कांग्रेस कम से कम सात सीट चाहती है। अगर कांग्रेस और आप का गठबंधन बनता है तो दूसरी ओर अकाली और भाजपा का भी गठबंधन बनेगा। यानी पिछले दो चुनावों से उलट इस बार आमने-सामने का चुनाव हो सकता है।

दिल्ली के बारे में कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी पांच सीटों पर लडऩा चाहती है और कांग्रेस को दो सीट दे सकती है। कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इसका विरोध कर रहे हैं। अजय माकन और संदीप चौधरी ने मोर्चा खोला है। दूसरी ओर तालमेल का समर्थन करने वालों का कहना है कि इन दोनों को अपनी लोकसभा सीट की चिंता है। कांग्रेस के कई नेता पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर होने की वजह से परेशान हैं और लगता है कि तालमेल हो गया तो उनको कोई न कोई पद मिल जाएगा। या विधानसभा चुनाव में जीतने की संभावना बनेगी। आप को भी लग रहा है कि मुस्लिम वोट का रूझान कांग्रेस की ओर हुआ है इसलिए तालमेल जरूरी है नहीं तो अगले चुनावों में दिक्कत होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!