Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में आफत बनकर बरस रही बारिश

  • मसूरी-दून रोड पर लगातार भूस्खलन

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2021, शुक्रवार,  देहरादून। उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। मसूरी-देहरादून रोड बीती रात नौ बजे से अभी तक यातायात के लिए बंद है। कोतवाली पुलिस मसूरी के अनुसार ग्लोगी धार पर लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। लंबीधार-कॉमडी-देहरादून रोड पर भी रात से यातायात बंद है।

दूसरी ओर गंगोत्री राजमार्ग पर फकोट के पास आल वेदर रोड का हिस्सा बह गया है। इससे यातायात पूरी तरह ठप है। भिन्नु गदेरे के उफान पर आने से सड़क बही है। अब कुछ दिन तक गंगोत्री राजमार्ग बंद रहेगा। इससे पहले गुरुवार और बुधवार को हुई अतिवृष्टि से सड़कों और भवनों को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि कई पुल और पुस्ते भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उधर, दून-मसूरी मार्ग और ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर दिनभर रुक-रुककर भूस्खलन होता रहा। कुमाऊं में भी सीमांत इलाकों में संपर्क मार्ग अवरुद्ध है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कुमाऊं में भारी बारिश हो सकती है।

उफान पर शीतला नदी, कई मकान ध्वस्त

विकासनगर के जस्सोवाला गांव में शीतला नदी ने तबाही मचाई है। शीतला नदी के उफान पर आने से कई मकान धराशायी हो गए। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

नदी में पानी का बहाव अभी कम नहीं हुआ है और भी कई मकानों को नुकसान पहुंच सकता है

देहरादून, हरिद्वार समेत कुमाऊं के सभी जिलों में बारिश की आशंका बनी हुई है।

बारिश से कुमाऊं के सीमांत पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले का जनजीवन गुरुवार को प्रभावित रहा। बागेश्वर में बारिश के कारण कंधार-लोहागड़ी, बिजोरीझाल-ओल्लसों और शामा-लीती मोटरमार्ग बंद हो गया। कपकोट के असों गांव में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से गांव के 20 परिवारों पर खतरा बना हुआ है।

थल-मुनस्यारी मार्ग पर नाचनी के निकट नया बस्ती के पास पहाड़ से लगातार मलबा गिर रहा है। यहां चीन सीमा को जोड़ने वाले तवाघाट-दारमा, तवाघाट-गर्बाधार-लिपुलेख और मुनस्यारी मिलम मार्ग गुरुवार को भी बंद रहे।

इधर, ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न जगहों पर मलबा आने के कारण दिनभर हाईवे बंद होता रहा। शाम करीब चार बजे गुल्लर घाटी के पास भूस्खलन होने से सड़क पर मलबा आने के कारण हाईवे बंद हो गया। वहीं सुबह तोताघाटी के पास भी एक घंटे तक राजमार्ग बाधित रहा। शाम छह बजे नरेंद्रनगर के सोनी गांव के पास गंगोत्री राजमार्ग भी मलबा आने के कारण बंद रहा।

पिथौरागढ़ के जोशी गांव में पहाड़ दरका, सैनिक की पत्नी लापता

धारचूला तहसील के बलुवाकोट क्षेत्र के जोशी गांव में गुरु वार को पहाड़ दरक गया। पहाड़ के मलबे में गांव के एक फौजी हरीश भट्ट की पत्नी पशुपति भट्ट दब गई। गांव के 13 मकान खतरे में आ गए। इससे सभी परिवारों ने मकान छोड़ दिया।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने राहत कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन देर शाम तक महिला का पता नहीं चला सका। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और दो लोडर मशीनों से मलबा हटाया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!