Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेश

उत्तराखंड में छात्रों का बनेगा डिजिटल हेल्थ आईडी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2022, बुधवार, देहरादून। प्रदेश में सरकारी व सहायताप्राप्त डिग्री कालेजों में अध्ययनरत एक लाख छात्र-छात्राओं की डिजिटल हेल्थ आइडी तैयार की जाएगी। उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य, दोनों विभाग मिलकर इस योजना को अंजाम तक पहुंचाएंगे। वहीं प्रत्येक डिग्री कालेज वर्ष में एक बार रक्तदान शिविर का अनिवार्य आयोजन करेंगे।

प्रदेश में 119 सरकारी डिग्री कालेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और बीमारियों का ब्योरा उच्च शिक्षा विभाग के पास डिजिटली उपलब्ध रहेगा। सरकार की इस योजना से विद्यार्थियों विशेषकर छात्राओं को अधिक लाभ मिलेगा।

उच्च शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों के रक्त की जाँच भी कराएगा

उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने इस संबंध में दोनों विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों के रक्त की जांच भी कराएगा। इससे रक्त की कमी समेत रक्त संबंधी और रक्त की जांच के माध्यम से अन्य बीमारियों का भी पता चल सकेगा।

विभागीय मंत्री डॉ० रावत ने कहा कि उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं रक्त की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की सहायता ली जाएगी। इस संबंध में दोनों विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस जांच के आधार पर बनने वाली डिजिटल हेल्थ आइडी उच्च शिक्षा के साथ ही अभिभावकों के लिए भी उपयोगी साबित होगी।

वर्ष में एक बार आयोजित होगा रक्तदान शिविर

उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी, सहायताप्राप्त अशासकीय और निजी डिग्री कालेज प्रत्येक वर्ष में एक बार रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे। प्रदेश में 119 सरकारी डिग्री कालेज, 21 सहायता प्राप्त अशासकीय डिग्री कालेज और 275 अन्य निजी उच्च शिक्षण संस्थान हैं। इनमें रक्तदान शिविर लगने से प्रत्येक वर्ष रक्त की उपलब्धता बढ़ेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!