Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ – व्यवस्थायें बनाने में हो रही दिक्कतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 नवम्बर 2020, गुरुवार। बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ से व्यवस्थाएं बनाने में दिक्कतें हो रही हैं। रात्रि को सात हजार से अधिक यात्रियों के बदरीनाथ धाम में पहुंचने से यात्रियों को वाहनों में ही रात गुजारनी पड़ी, जबकि बदरीनाथ धाम में पांच हजार से कम यात्रियों की ही रहने की व्यवस्था है। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि रात्रि को 6800 यात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि होटल धर्मशालाएं बंद होने से यात्रियों को दिक्कतें होनी स्वाभाविक थी।

धाम में रात्रि तक श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। बदरीनाथ धाम में सीमित होटल व धर्मशालाएं खुली होने के चलते यात्रियों को दिक्कतें हुई। यात्री वाहन में ही बैठकर रात्रि गुजारने के लिए मजबूर हुए। बुजुर्गों व बच्चों को इससे खासी दिककतें हुई। बदरीनाथ धाम में बर्फ जमी होने के चलते ठंड भी बढ़ी है। श्रद्धालु कई जगह व्यापारियों द्वारा जलाए गए अलाव सेकते भी नजर आए। हालांकि, तड़के से बदरीनाथ दर्शनों के लिए कतार लगनी शुरू हो गई थी, जो अभी भी जारी है।

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के उत्सव में शामिल होने के लिए 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के बदरीनाथ पहुंचने की उम्मीद है। बदरीनाथ धाम में सुबह से ही यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है।

बदरीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही कतार लगी है। कपाट बंद होने के कार्यक्रम दोपहर बाद शुरू होने हैं। धार्मिक रस्मों के साथ शाम 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल के लिए भगवान बदरीविशाल के कपाट बंद होने हैं। कपाट खुलने के बाद बीते दिन तक एक लाख 40 हजार से अधिक यात्री बदरीनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!