Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

ड्रीम्स संस्था की ओर से किया गया था “हीरा अवॉर्ड-2021” सम्मान समारोह का आयोजन

उत्तराखंड की 25 हस्तियों को मिला “हीरा अवॉर्ड-2021”

कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया सम्मानित

“विचार एक नई सोच” संस्था के संस्थापक, समाजसेवी राकेश बिजल्वाण एवं वरिष्ठ फिजिशियन एवं समाजसेवी डॉ० एसडी जोशी को “हीरा अवार्ड-2021-22” से नवाजा गया। यह अवार्ड इन्हें राज्य में नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ कैम्प अभियान चलाने व कोरोना काल समाजहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जनवरी 2021, रविवार, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक निजी होटल में ड्रीम्स संस्था की ओर से “हीरा अवॉर्ड-2021” सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 लोगों को ड्रीम्स संस्था (डेवलेपमेंड इन रूरल एम्बोसमेंट एंड मोटिवेशन सोसायटी) की ओर से सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पद्श्री कल्याण रावत, पद्श्री प्रीतम भरतवाण ने सभी को मोमेंटो देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी अतिथियों ने समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सराहा। कहा कि सम्मान करने से प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलता है। नई ऊर्जा मिलती है। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा। संस्था गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रही है।

संस्था के महासचिव दीपक नौटियाल ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी संस्था का प्रयास है कि उत्तराखंड का हर घर शिक्षित हो। उनकी संस्था पिछले 14 सालों से इस कार्य में लगी हुई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य व पर्यावरण जागरूकता को लेकर भी उनकी संस्था लगातार लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष गंभीर सिंह ज्याड़ा, उपाध्यक्ष राकेशर मैठाणी, महासचिव दीपक नौटियाल, आर.जे. काव्य, वेदराम रावत, जुगनानंद नौटियाल, आलोक मलासी, आशीष अमोली, संगीता वाजपेयी, शीतल जोशी, खिलाड़ी एस सुरेश, अनिल सती, सिद्धार्थ बंसल, केसर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

सम्मानित हुई हस्तियाँ :

कला एवं संस्कृति : शिव पैन्यूली, सतीश शर्मा,

युवा उद्यमी : शीतल गौड़, अनुकृति गुसाई, वैभव गोयल, जय प्रकाश अमोला

समाजसेवा : डॉ० चंडी प्रसाद पैन्यूली (मरणोपरांत), एसोसिएट प्रोफेसर बुन्देल खंड यूनिवर्सिटी, राम चंद्र भट, मुकेश नौटियाल, वासु परविंदा, अरूण चमोली

नवाचार : आर.जे. काव्या, कवीन्द्र सिंह मेहता, रमेश पेटवाल, दीपक, सुनील

जनसंपर्क एवं पत्रकारिता : शशीभूषण भट्ट, विनोद मुसान, केदार दत्त, अफजाल अहमद, चांद मोहम्मद, सुनील नवप्रभात, रवि कैंतुरा, दीपक उपाध्याय, मनवर रावत, आरती नेगी

कोरोना योद्धा : डॉ० एसडी जोशी, विकेश सिंह नेगी, राकेश विजल्वाण

हरक बोले सपने देखने वाले ही जीवन में आगे बढ़ते हैं

कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत ने कहा वह लंबे समय से ड्रीम्स संस्था को धरातल पर कार्य करते हुए देख रहे हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र में संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों से पर्वतीय क्षेत्र के इलाकों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। ड्रीम्स संस्था जिस तरह से पिछले 14 सालों से हर साल उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को हीरा अवार्ड सम्मानित करती है इससे अन्य लोगों को प्रेरणा मिलती है और वह और बेहतर कार्य करने को प्रेरित होते हैं। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा आज जिन भी लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। वह सब अपने कठिन परिश्रम के बलबूते पर यहां तक पहुंचे हैं। इन सभी का जीवन समाज के लिए प्रेरणाप्रद है। उन्होंने कहा तरक्की व उपलब्धियां हमेशा अभावों में जन्म लेती हैं।

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि जीवन में हर व्यक्ति को सपने जरूर देखना चाहिए, जो सपने देखता है वह सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करता है और जीवन में सफल होता है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा हम सभी को एक दूसरे को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना होगा। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो आम आदमी की सांसो की डोर और मजबूत होगी। उन्होंने कोरोनाकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कैसे एक ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लोग मारे-मारे फिर रहे थे। उन्होंने कोरोनाकाल और आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इस दौरान रिश्तो को बनते बिगड़ते हुए देखा है।

सांसद नरेश बंसल बोले उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान समाज का सम्मान

सांसद नरेश बंसल ने ड्रीम्स संस्था के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा इस तरह की संस्थाएं समाज को आपस में जोड़ने का कार्य कर रही हैं। आज जिस तरह से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को सम्मानित किया गया है। यह अन्य लोगों के लिए एक प्रेरणा का कार्य करेगा। सांसद नरेश बंसल ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनहित से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी जनता को अवगत कराया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!