Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

12 साल पहले धौनी ने रचा था इतिहास – पाकिस्तान को रौंदकर, भारत ने मनाई थी ‘दिवाली’

आकाश ज्ञान वाटिका । साल 2007 में दो वर्ल्ड कप खेले गए। एक था वनडे वर्ल्ड कप और दूसरा था आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप। वनडे वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज की सरजमीं पर खेला गया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता। वहीं, दूसरा वर्ल्ड कप करीब तीन महीने के बाद साउथ अफ्रीका की मिट्टी पर खेला गया जिसे टीम इंडिया ने जीता। एक साल में दो वर्ल्ड कप कराने का मकसद आइसीसी का सिर्फ यही था कि उसे कथित तौर पर वनडे वर्ल्ड कप में काफी नुकसान हुआ था।

आइसीसी को नुकसान इसलिए भी उठाना पड़ा था, क्योंकि भारत और पाकिस्तान जैसी कई दिग्गज टीमें लीग फेज में ही बाहर हो गई थीं। ऐसे में क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था को टीआरपी के लाले पड़ गए। टीआरपी नहीं आई तो विज्ञापन नहीं आए और विज्ञापन नहीं आए तो कमाई नहीं हुई। यही कारण था कि आइसीसी वर्ल्ड टी20 नाम से एक टूर्नामेंट शुरू किया गया जो टी20 वर्ल्ड कप के नाम से जाना जाने लगा। 20-20 ओवर का ये टूर्नामेंट पहली बार शुरू हुआ था।

आज से ठीक 12 साल पहले यानी 24 सितंबर 2007 को आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और उसकी चिरप्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान के बीच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम बिना वीरेंद्र सहवाग के उतरी। सहवाग की जगह यूसुफ पठान से ओपनिंग कराई गई, क्योंकि वे चोटिल थे। ये बड़ी कमजोरी साबित हो गई।

पहले खेलते हुए भारतीय टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 157 रन बनाए, जिसमें गौतम गंभीर ने 54 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 75 रन की शानदार पारी खेली। गौतम गंभीर के अलावा रोहित शर्मा ने 16 गेंदों में 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। वहीं, युसुफ पठान 15 रन बनाकर और युवराज सिंह 14 रन बनाकर आउट हुए। धौनी भी ज्यादा कुछ कर नहीं पाए और 10 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर उमर गुल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

उधर, 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम खराब शुरुआत मिली। पाकिस्तान टीम के दो बल्लेबाज 26 रन के स्कोर पर आउट हो गए। बाद में इमरान नजीर और युनिस खान ने एक छोटी से साझेदारी की, लेकिन इमरान नजीर एक तेजतर्रार 33 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद विकेट गिरते हुए और मैच में रोमांच पनपता गया, लेकिन पाकिस्तान की उम्मीद बनकर मिस्बाह उल हक मैदान में डटे रहे और मैच को आखिर ओवर तक खींच ले गए।

आखिरी ओवर का रोमांच

पाकिस्तान को जीत के लिए आखिर के ओवर की 6 गेंदों में 13 रन बनाने थे। पाकिस्तान के पास सिर्फ एक विकेट था और क्रीज पर थे मिस्बाह उल हक। भारतीय कप्तान एमएस धौनी ने जोगिंदर शर्मा को गेंद थमाई जो 3 ओवर में 13 रन देकर एक विकेट झटक चुके थे। जोगिंदर शर्मा ने आखिरी ओवर की पहली गेंद को वाइड फेंककर पाकिस्तान की मुश्किलों का आसान कर दिया। अब पाकिस्तान को 6 गेंदों में 12 रन बनाने थे, जिसमें मिस्बाह उल हक सक्षम भी लग रहे थे।

जोगिंदर शर्मा ने फिर से पहली गेंद फेंकी और मिस्बाह उल हक ने मिस हो गई। अब 5 गेंदों में 12 रन बनाने थे। ओवर की दूसरी गेंद जोगिंदर शर्मा ने फुलटॉस फेंक दी, जिस पर मिस्बाह उल हक ने छक्का जड़कर भारतीय खेमे की मुश्किलें बढ़ा दीं। इसके बाद तीसरी गेंद पर जो हुआ वो भारत के लिए ऐतिहासिक पल था, क्योंकि मिस्बाह ने तीसरी गेंद को स्कूप शॉट खेलकर विकेट के पीछे से मारना चाहा, लेकिन गेंद हवा में उछल गई जैसे एस श्रीसंत ने कैच कर लिया।

इस तरह पाकिस्तान की पारी का अंत हो गया और भारतीय टीम जश्न मनाने में जुट गई। भारतीय टीम जहां साउथ अफ्रीका में टी20 वर्ल्ड कप जीतने का जश्न मना रही थी। वहीं, भारत में आतिशबाजी शुरू हो गई थी, क्योंकि क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये दिन किसी दिवाली से कम नहीं था और जह लंबे बालों वाले एमएस धौनी ने आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी फिर माहौल और भी ज्यादा खुशनुमा हो गया। इस मैच में इरफान पठान को मैन ऑफ द मैच मिला, जिन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!