Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

धस्माना के नेतृत्व में गांधी पार्क में बापू की प्रतिमा के आगे धरना

कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आंदोलन में प्रदेश भर में फूंके गए सरकार के पुतले

रुड़की में माहरा,हरीश रावत व आर्य के नेतृत्व में एडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

देहरादून: प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के राज में लगातार महिलाओं के खिलाफ हत्या बलात्कार दहेज हत्या घरेलू हिंसा के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि और पुलिस के लापरवाह रविय्ये व अनेक मामलों में सत्ता धारी दल के संरक्षण के खिलाफ आज लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के आह्वाहन पर प्रदेश भर में ब्लॉक स्तर पर सरकार के पुतले जलाए गए व अनेक स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन धरने किए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नेता प्रतिपश यशपाल आर्य व हरिद्वार के पार्टी विधायकों के नेतृत्व में हरिद्वार के शांतरशाह में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपों भाजपा नेता की गिरफ्तारी न होने के विरोध में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया तो वहीं देहरादून में सरकार का पुतला दहन करने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में बापू की प्रतिमा के सामने धरना दे कर राज्य सरकार पर हमला बोला।

गांधी पार्क में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पंगु हो गई है और राज्य में महिलाओं दलितों व अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मामलों में जिस तरह से इजाफा हुआ है उससे यह साफ पता चल रहा है कि प्रदेश की सरकार जान बूझ कर इन वर्गों पर जुल्म ज्यादतियां करवा रही है। धस्माना ने कहा कि अंकिता भंडारी कांड से लेकर जून में हरिद्वार के शांतरशाह में दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म ,रुद्रपुर में नर्स के साथ दुष्कर्म और हत्या और बीती १३ अगस्त को राजधानी देहरादून के आईएसबीटी में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म इस राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को कहानी बताने के लिए पर्याप्त है। धस्माना ने कहा कि आज जब हम पूरे प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे जघन्य अपराधों और हिंसा के मुद्दे पर राज्य सरकार का पुतला फूंक रहे हैं और सड़कों पर आंदोलन के लिए उतर रहे है तो आज के हो समाचार पत्रों में सल्ट में एक नाबालिग बच्ची के साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा छेड़खानी व जबरदस्ती करने का मामला सुर्खियों में है, उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी कांड में वीआईपी कौन है आज तक उसका खुलासा नहीं हुआ, इस कांड में लिप्त परिवार का सत्ता धारी दल से संबंध और उनको बचाने के लिए किए गए सारे प्रपंच जनता को पता हैं।

इसी प्रकार हरिद्वार में नाबालिग दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या में भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी की संलिप्तता भी जग जाहिर है और रुद्रपुर में नर्स का बलात्कार और हत्या तथा आईएसबीटी में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की रिपोर्ट तीन दिन बाद दर्ज होना पुलिस की महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के प्रति संवेदनशीलता दर्शाता है। धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड राज्य देवभूमि कहलाता है और महिला हमारे राज्य व समाज की धुरी व रीड़ है और आज जब उसी पर इतनी बड़ी आफत आई है तो कांग्रेस पार्टी खामोश कैसे बैठ सकती है।

धस्माना ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए आज तो केवल आंदोलन की शुरुआत है जिसे पूरे प्रदेश में पार्ट गली गली घर घर तक ले जायेगी और सरकार को महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी देने के लिए मजबूर करेगी। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आज उत्तराखंड सरकार व उत्तराखंड पुलिस के उदासीन रवैए के कारण राज्य में महिला सुरक्षा खतरे में पड़ गई है और पूरे महिला समाज में एक दहशत व असुरक्षा की भावना फैली हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ जिस तरह से लगातार अपराध बड़ रहे हैं वो दिन दूर नहीं कि जब हम देश के अग्रणी राज्यों में होंगे महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में जिसमें हम अभी हिमालई राज्यों में तो सबसे ऊपर आ ही गए हैं। धरने में बैठे हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के सभी कार्यकर्ताओं से संकल्प करवाया कि वे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए संघर्ष करेंगे और अगर राज्य के किसी भी कोने में महिलाओं के खिलाफ कोई भी हिंसा की घटना होती है तो उसके खिलाफ एकजुट हो कर संघर्ष करेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के अध्यक्ष विकास नेगी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुशीला शर्मा, मंजू त्रिपाठी, पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद इलियास अंसारी, पार्षद मुकीम भूरा,पार्षद जितेंद्र तनेजा,,राजेश पुंडीर, ललित भद्री, उदय सिंह पुंडीर, अवधेश कथिरिया, इजहार, शुभम सैनी,संजय भारती,रवीश जमाल, इकराम, आदर्श सूद, निहाल सिंह, फारुख समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!