Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा कार्यकर्ताओं को धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने भाजपा के लिए भस्मासुर बताया

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 11 जनवरी, 2022, देहरादून। मौजूदा विधायक को सांसद अथवा पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने की बात कहकर, अपनी दावेदारी की जमीन तलाश रहे, भाजपा कार्यकर्ताओं को धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने भाजपा के लिए भस्मासुर बताया। चमोली ने कहा कि कुछ कार्यकर्ता दुष्प्रचार कर रहे कि विधायक से क्षेत्र की जनता नाराज है, जबकि जनता को पूछो तो जवाब मिलता है कि कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके सिवा पार्टी किसी को टिकट देती है तो वह ऐसे हालात में जीत पाएगा क्या। चमोली का यह कहते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हुआ यूं कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को मेहूंवाला में हुई। इसमें विधायक विनोद चमोली समेत धर्मपुर से टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान भी मौजूद थे। दोनों अगल-बगल में बैठे थे। इस बीच रतन सिंह चौहान ने स्वयं के बारे में बोलना शुरू किया और कहा कि हम चाहते हैं कि अब हमारे विधायक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनें या लोकसभा सदस्य। अब उनका आगे बढ़ने का समय आ गया। चौहान ने कहा कि वह टिकट की दावेदारी कर रहे हैं और पार्टी टिकट देगी तो वह उस पर खरा उतरेंगे। इसके बाद जब विधायक विनोद चमोली ने बोलना शुरू किया तो उन्होंने रतन सिंह का नाम लिए बिना उन पर शब्दों के तीखे तीर चलाए। कहा कि कुछ कार्यकर्ता विधायक को बदनाम कर रहे, जो पार्टी के लिए गलत प्रवृत्ति है। चमोली ने ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए भस्मासुर बताया।

दरअसल, जो कार्यकर्ता दावेदारी कर रहे, वह पिछले कुछ दिनों से पार्टी व क्षेत्र में यही संदेश दे रहे कि जनता विधायक से नाराज है।

विधायक धर्मपुर, विनोद चमोली ने कहा कि जो वीडियो वायरल हो रहा, उसमें मैनें कुछ भी गलत नहीं कहा। हालांकि, वीडियो को छेड़छाड़ कर वायरल किया जा रहा है। जहां तक टिकट की बात है तो वह मुझे तो क्या किसी को भी नहीं पता कि पार्टी किसे देगी। कई दफा तो सूची जारी होने के बाद भी टिकट कट जाता है। मेरा आशय केवल उन कार्यकर्ताओं से है, जो चुनाव में जीतने वाले एवं 5 साल तक कार्य करने वाले विधायक का दुष्प्रचार कर पार्टी के विरुद्ध काम कर रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!