Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा निदेशालय की ली समीक्षा बैठक

अधिकारियों को शिक्षा नीति के तहत शैक्षणिक सत्र चलाने का का दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून 2022, बुधवार, देहरादून। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा निदेशालय की समीक्षा बैठक ली। जिसमें अधिकारियों को अगले सत्र से नई शिक्षा नीति के तहत शैक्षणिक सत्र चलाने निर्देश दिए। साथ ही कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए महाविद्यालयों में 40 विद्यार्थियों को एक शिक्षक पढ़ाएगा।

मंगलवार को गौलापार स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय में आयोजित बैठक में डॉ० रावत ने कहा कि विद्यार्थियों की फीस उन्हीं के काम आनी चाहिए। उन्होंने रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति का आदेश जारी किया और निदेशालय स्तर पर पदों में वृद्धि के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। साथ ही नव सृजित महाविद्यालयों में भूमि हस्तांतरण में देरी पर नाराजगी जताई और शीघ्र जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के आदेश दिए।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि जो भी शिक्षक पदोन्नति का त्याग करेगा, उसे दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने तृतीय श्रेणी के रिक्त पद आउट सोर्स से भरने को कहा और साथ ही स्थानांतरण नीति का भी ईमानदारी से पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में निदेशक उच्च शिक्षा डॉ० एसके शर्मा, संयुक्त निदेशक डॉ० एएस उनियाल, उपनिदेशक डॉ० आरएस भाकुनी, उपनिदेशक डॉ० राजीव रतन, सहायक निदेशक डॉ० गोविंद पाठक, डॉ० प्रेम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!