Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में शिक्षा उन्नयन को समर्पित धामी सरकार

शिक्षा व्यवस्था में बुनियादी सुधार के लिए उठाए ऐतिहासिक कदम

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा उन्नयन और गुणवत्ता सुधार की पहल की है, इसके लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, न सिर्फ स्कूल में बुनियादी सुधार की दिशा में कदम उठाया है बल्कि मेधावी छात्रों के प्रोत्साहित करने की दिशा में छात्रवृत्ति की धनराशि में 6 गुना तक इजाफा किया है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने स्कूलों 600 नए स्कूलों को वर्चुअल क्लास से जोड़ने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में छात्राओं के लिए अलग से शौचालय बनाने का ऐलान किया है, इसी साथ ही शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति की राशि को 250 रूपये से बढाकर 1500 रुपए प्रति माह करने निर्णय लिया है। इस योजना से प्रतिवर्ष 10 छात्र लाभान्वित होते थे वहीं अब 100 छात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा सीएम ने श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति की राशि को 150 रूपये से बढाकर 1000 रूपये प्रतिमाह करने की भी घोषणा की।

युवा सोच के साथ जिम्मेदारी संभाल रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे पहले भी शिक्षा सुधार के लिए कई फैसले लिए हैं बीते 15 अगस्त को मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले छात्रों को नि:शुल्क टेबलेट देने का ऐलान किया था, जबकि प्रदेश के सभी विकासखंडों में अटल आदर्श स्कूलों का संचालन धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि के रूप में रही है। इन सब बातों से यह स्पष्ट होता है कि सरकार प्रदेश में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए संकल्पवद्ध है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!