Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों के धंधेबाजों पर होगा धामी सरकार का सख्त एक्शन

गैंगस्टर ऐक्ट और बुलडोजर एक्शन के साथ अब भू-संपत्तियाँ होंगी जब्त

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 12 अक्टूबर 2022, देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों के धंधेबाजी करने वालों पर धामी सरकार का सख्त एक्शन होने वाला है। आरोपियों पर एसटीएफ बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। युवाओं को सरकारी नौकरियाँ बेचने वाले आरोपियों की अकूत संपत्ति को एसटीएफ जब्त करेगी। एसटीएफ परीक्षा घपलों में गिरफ्तार आरोपियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है।

इनमें प्रमुख आरोपियों की संपत्तियों की जानकारी जुटा ली गई है। भर्ती घपले के एक प्रमुख आरोपी जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह की मोरी में स्थित भू-संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया गया है। एसटीएफ जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने के बाद अब कुछ संपत्तियां कब्जे में लेने की तैयारी कर रही है। हाकम की हरिद्वार में स्थित संपत्तियों की भी खोजबीन की जा रही है।

हाकम पर गैंगस्टर ऐक्ट लगाया गया है। इसलिए संपत्तियाँ जब्त करने में कोई कानूनी अड़चन नहीं होगी। हाकम के बाद रामनगर के कारोबारी चंदन सिंह मनराल का नंबर बताया जा रहा है। भर्ती घपले में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनराल को सबसे ज्यादा मालदार बताया जा रहा है। एसटीएफ के सूत्रों का कहना है कि मनराल की संपत्तियों का भी पता लगा लिया गया है।

उत्तराखंड के आरोपियों पर पहले कार्रवाई
एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि परीक्षा घपलों में गिरफ्तार उत्तराखंड के आरोपियों की संपत्ति की जानकारी पहले जुटाई गई। इसमें चंदन मनराल, शशिकांत और गिरफ्तार सचिवालय व कोर्ट कर्मचारियों का नाम सबसे ऊपर हैं। इसके अलावा वीपीडीओ परीक्षा घपले में में गिरफ्तार आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ० आरबीएस रावत, तत्कालीन सचिव मनोहर सिंह कन्याल और तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक राजेंद्र सिंह पोखरिया की संपत्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

राजेश चौहान समेत कई अन्य की संपत्ति भी होगी जब्त
एसटीएफ के मुताबिक लखनऊ की आरएमएस कंपनी के संचालक राजेश चौहान का नाम तीन परीक्षा घपलों में शामिल है। वहीं उसके करीबी सादिक मूसा, धामपुर के माफिया केंद्रपाल, कोर्ट कर्मचारी मनोज जोशी समेत दस से ज्यादा आरोपियों की संपत्तियों पर एसटीएफ ने फोकस किया है। कई जिलों के रजिस्ट्रार कार्यालयों से इनकी जमीनों का रिकार्ड निकाला गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इनकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाकर कार्रवाई की तैयारी है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने कहा परीक्षा घपले में गिरफ्तार प्रमुख आरोपियों का संपत्ति का रिकार्ड जुटाया जा रहा है। इसमें कुछ आरोपियों की संपत्तियों की जानकारी मिली है। इन्हें जब्त करने के लिए जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!