Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज का छठवां दीक्षांत समारोह

2661विद्यार्थियों को दी गयी डिग्री, युवाओं का खिला चेहरा

मनुष्य जीवन का लक्ष्य बताता है देवसंस्कृति विश्वविद्यालय : लोकसभा अध्यक्ष

विवि में युवाओं को चरित्रवान, निष्ठावान छात्र बनने की प्रतिज्ञा दी जाती है : डॉ० पण्ड्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 नवंबर 2022, मंगलवार, देहरादून। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज का छठवां दीक्षांत समारोह सानंद सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ० प्रणव पण्ड्या ने 2661 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान कीं। इसमें सन् 2017 से 2022 तक के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट के विभिन्न पाठ्यक्रमों के उत्तीर्ण विद्यार्थी हैं। इनमें पीएचडी के 72, पोस्ट ग्रेजुएट के 941, ग्रेजुएट 1157, डिप्लोमा के 187, सर्टिफिकेट कोर्स के 304 युवा शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में डिग्री पाने वाले युवाओं में 60 प्रतिशत से अधिक छात्राएँ हैं। इससे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ० प्रणव पण्ड्या, कुलपति शरद पारधी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया।

समारोह के मुख्य अतिथि मा० लोक सभा अध्यक्ष ओम बिडला ने कहा कि देवसंस्कृति विश्वविद्यालय एक ऐसा विश्व विद्यालय है, जहाँ छात्र-छात्राओं को मनुष्य जीवन के सही लक्ष्य बताया जाता है। देवसंस्कृति विवि से निकलने वाले युवा भारत को सांस्कृतिक रूप से उन्नत बनायेंगे। यहाँ के शिक्षण, प्रशिक्षण एवं शोध के साथ जीवन प्रबंधन आदि शुभ व्यवस्थित जीवन प्रदान करता है। उन्होनें कहा कि आज प्राचीन मूल्येां को आधुनिक मूल्यों के साथ समन्वय करने की महती आवश्यकता है। देवसंस्कृति विवि इसे बखूबी कर रहा है। उन्होंने कहा कि विवि से शिक्षित होकर देश विदेश में जाने वाले युवक हमारे सांस्कृतिक राजदूत हैं।

समारोह के अध्यक्ष कुलाधिपति डॉ० प्रणव पण्ड्या ने कहा कि देवसंस्कृति विश्वविद्यालय एकमात्र विवि है, जहाँ ज्ञानदीक्षा समारोह होता है, जिसके माध्यम से युवाओं को चरित्रवान एवं निष्ठावान छात्र बनने की प्रतिज्ञा कराई जाती है। उन्होंने कहा कि यहाँ से उत्तीर्ण होकर नये जीवन में प्रवेश करने वाले छात्र छात्रायें विवि से प्राप्त गुणों का अन्यों में भी प्रसार करेंगे। कुलाधिपति ने कहा कि विवि की जो परिकल्पना युगऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने की थी उसका साकार रूप में देवसंस्कृति विवि को देखा जा सकता है, हम शीघ्र ही विवि का विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य ने जो तीन हजार दो सौ से अधिक साहित्यों की संरचना की है, उसके प्रकाश से ही संस्कृति और संस्कार को जाग्रत कर पा रहे हैं। इससे पूर्व कुलपति शरद पारधी ने शनैः शनैः प्रगति पथ अग्रसर हो रहे विवि की प्रगति प्रतिवेदन प्र्रस्तुत किया। प्रतिकुलपति डॉ० चिन्मय पण्ड्या ने दीक्षांत समारोह की पृष्ठभूमि पर विस्तृत प्रकाश डाला।

इस अवसर पर मा० लोकसभा अध्यक्ष बिडला, डॉ० अनिता बिडला, कुलाधिपति डॉ० प्रणव पण्ड्या ने दीक्षांत समारोह स्मारिका, अनाहत, संस्कृति संचार, अंतर्राष्ट्रीय जनरल आदि का विमोचन किया। कुलाधिपति डॉ० प्रणव पण्ड्या ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला को गंगाजली, स्मृति चिह्न एवं विवि के विशेष साहित्य भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर देहरादून जिला प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार बंधु एवं विद्यार्थियों के अभिभावक गण मौजूद रहे।

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के टॉपर विद्यार्थी
सन 2017 की उर्वशी शर्मा, सन 2018 की वंदना आर्य, सन् 2019 की चित्रा कश्यपत्र, सन् 2020 की रूपम, सन् 2021की चित्रा कश्यप, सन् 2022 की अंजलि पुण्डीर।

प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना
मा० लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, डॉ० अनिता बिरला एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय कुलाधिपति डॉ० प्रणव पण्ड्या ने कार्यक्रम से पूर्व प्रज्ञेश्वर महादेव की पूजा की और मंदिर परिसर में रक्त चंदन के पौधे रोपे। इसके पश्चात उन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वाेच्च बलिदान करने वाले शूरवीरों की याद बने शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के युवा कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में चमक बिखरते हुए समाज को नई दिशा देने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें छात्रों द्वारा की गयी लघु नाटिका ने खूब तालियाँ बटोरी। इस दौरान गढ़वाली, असमी, झारखण्डी, महाराष्ट्रीयन, राजस्थानी, ओडिया लोकनृत्य आकर्षण के केन्द्र रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!