Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विजेन्द्र दत्त डोभाल ने किया थाना गुप्तकाशी का अर्धवार्षिक निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 मार्च 2022, रविवार, गुप्तकाशी। पुलिस उपाधीक्षक, गुप्तकाशी विजेन्द्र दत्त डोभाल द्वारा थाना गुप्तकाशी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया है। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

  • सर्वप्रथम थाने पर व्यवस्थित सलामी गार्द का मान प्रणाम ग्रहण करने के उपरान्त थाना गुप्तकाशी के आवासीय, अनावासीय भवनों, बैरकों एवं भोजनालय का निरीक्षण किया गया, इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई सही पायी गयी।
  • थाने को आवंटित सरकारी सम्पत्ति एवं मालखाने का निरीक्षण किया गया। मालखाने में रखे लम्बित मालों, थाने पर खड़े वाहनों का निस्तारण किये जाने हेतु उपस्थित प्रभारी निरीक्षक थाना गुप्तकाशी को निर्देशित किया गया।
  • थाने को आवंटित शस्त्रों का निरीक्षण कर थाना स्टाफ से शस्त्रों की हैंडलिंग करवाई गई, निर्देशित किया गया कि, शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई की जाए।
  • थाना कार्यालय में संचालित सीसीटीएनएस पोर्टल एवं अन्य संचालित हो रहे ऑनलाइन पोर्टलों एवं थाना अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
  • थाने को आवंटित आपदा प्रबंधन उपकरणों का निरीक्षण कर इनकी हैंडलिंग की जानकारी ली गई, थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि, जनपद में व्यवस्थित एसडीआरएफ के माध्यम से थाने में नियुक्त कार्मिकों को आपदा उपकरणों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाए।
  • थाने को आवंटित क्राइम किट बॉक्स के प्रयोग के सम्बन्ध में एवं फिंगर प्रिंट लिए जाने का थाने पर उपस्थित उप निरीक्षकों से डेमो दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • निरीक्षण के उपरान्त थाने पर नियुक्त सभी कार्मिकों का सम्मेलन लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
  • थाने में नियुक्त कार्मिकों से उनकी बीट के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। निर्देशित किया गया कि, सभी कार्मिक अपने बीट क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण करते रहेंगे तथा किसी भी प्रकार की सूचनाओं पर अपने प्रभारी उपनिरीक्षक सहित अपने थाना प्रभारी को अवगत करायेंगे।
  • सभी कार्मिकों को आम जनता के साथ मधुर व्यवहार रखे जाने तथा अपने कर्तव्य को पूर्ण ईमानदारी एवं लगन से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • आगामी श्री केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत अभी से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • थाना प्रभारी गुप्तकाशी को निर्देशित किया गया कि, जिस प्रकार से अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के सम्बन्ध में रिपोर्ट दी जाती है, उसी प्रकार से किसी भी कार्यक्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत किये जाने सम्बन्धी रिपोर्ट अवश्य प्रेषित की जाये ताकि, अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों के मनोबल में वृद्वि हो सके।
  • उपस्थित कार्मिकों से उनकी समस्यायें जानी गयीं, किसी के द्वारा कोई समस्या होना नहीं बताया गया।
  • थाने पर नियुक्त सभी उपनिरीक्षकों को आवंटित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए निदेशित किया गया कि, लम्बित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें।

इस अवसर पर थाना प्रभारी गुप्तकाशी अजय कुमार जाटव, चौकी प्रभारी फाटा राजबर सिंह राणा, वरिष्ठ उप निरीक्षक आशुतोष चौहान, उप निरीक्षक विनोद कुमार गोला, उप निरीक्षक संयोगिता रावत सहित थाना गुप्तकाशी का स्टाफ उपस्थित रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!