Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेश

अखिलेश यादव को अतीक अहमद का बचाव कोर्ट में करना चाहिए, पुलिस को धमकी नहीं देनी चाहिए : केशव प्रसाद मौर्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मार्च 2023, सोमवार, लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। केशव ने ट्वीट कर कहा कि हत्या अपहरण सहित अनेक गंभीर अपराधों में वांछित अतीक अहमद और अशरफ के मामले में कानून अपना काम कर रहा है और करेगा। उन्होंने कहा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव की बयानबाजी का कोई औचित्य नहीं है! उन्हें अतीक अशरफ का बचाव अथवा मदद करना है तो कोर्ट में करें। बार-बार पुलिस को धमकी न दें!

माफिया अतीक अहमद को साबरमती जेल से लाया जा रहा है प्रयागराज
माफिया अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। जहां उसे #उमेशपाल अपहरण कांड में सजा सुनाई जाएगी। अदालत के आदेश पर पुलिस की एक टीम साबरमती जेल पहुंची जहां से उसे प्रयागराज लाया जा रहा है।

गुजरात से प्रयागराज जाते समय शिवपुरी रोड पर थाना लकशर के पास अतीक की वैन से अचानक  एक गाय टकरा गई। चालक ने तुरंत ब्रेक लगाया लेकिन, गाड़ी की चपेट में आने से गाय की मौके पर मौत हो गई। गाड़ी कुछ देर के लिए वहां रोकी गई। यह देखकर सुरक्षा में लगे पुलिसवालों के बीच हड़कंप मच गया। करीब 5 मिनट तक वहां गाड़ी रुकी रही। इसके बाद गाड़ी आगे बढ़ी। एनएच-27 से होते हुए अतीक का काफिला रक्सा पहुंचा। यहां से अधिक को झांसी पुलिस लाइन लाया गया है। गेस्ट हाउस में अतीक को रोका गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!