Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गरीब कल्याण की योजनाओं को गिनाने के साथ ही विपक्षी पर बड़ा आरोप लगाया

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अप्रैल 2022, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा तथा विधान परिषद के चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भी भारतीय जनता पार्टी का विपक्षी दलों पर जोरदार हमला जारी है। लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से वार्ता में केन्द्र तथा प्रदेश की सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को गिनाने के साथ ही विपक्षी दलों के पहले इनके कल्याण के कामों की अनदेखी का बड़ा आरोप लगाया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि कहा कि मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़े साझा करते हुए उन्होंने कहा कि इस पर भाजपा सरकार ने लगभग तीन लाख करोड़ रुपया खर्च किया है। यदि भाजपा के स्थान पर सपा, बसपा या कांग्रेस की सरकार होती तो इसमें से करीब ढाई लाख करोड़ रुपया तो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया होता। केशव प्रसाद मौर्य ने इसके साथ ही तंज कसा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संसद में कहा था कि कांग्रेस की सरकार दिल्ली से राज्यों को अगर एक रुपया भेजती है, जिसमें से मात्र 15 पैसा ही लाभार्थी तक पहुंचता है।

केशव प्रसाद मौर्य ने गरीब कल्याण की योजनाएं गिनाते हुए अपने बचपन को भी याद किया। कहा कि जब वह छोटे थे, तब बरसात होने पर उनकी मां कच्ची छत को जैसे-तैसे बंद किया करती थीं। यह संकट करोड़ों गरीबों ने झेला। उनके कष्ट को समझते हुए कि पीएम मोदी देश भर में इस प्रकार की योजनाएं चला रहे हैं। गरीबों को अब छत मिल रही है। अब भी आसानी से हर योजना का लाभ ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए 44 लाख आवास बनाए हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में केन्द्र से पैसा मिलने के बाद भी गरीबों के लिए सिर्फ 18 हजार आवास बने थे। केशव प्रसाद मौर्य ने इसके साथ ही शनिवार को प्रयागराज में सात लोगों की हत्या की घटना पर काफी दु:ख दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!