Breaking News :
>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद>>आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल>>देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति>>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज>>बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव>>पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज>>लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण>>निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका>>शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की 5 योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखण्ड

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

मिठाई विक्रेताओं को निर्माण तिथि और उपयोग की अवधि अंकित करने के निर्देश

पौड़ी- आगामी त्योहारी सीजन में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने श्रीनगर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिठाई विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पीसी जोशी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिठाई विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में मिठाइयों पर निर्माण तिथि और उपयोग की अवधि अंकित किए जाने की जांच की गई। अधिकांश मिठाई निर्माताओं द्वारा निर्धारित प्रावधानों का पालन किया जा रहा था, जबकि कुछ दुकानों पर इसका अनुपालन नहीं पाया गया। इस पर संबंधित दुकानदारों को मिठाइयों पर निर्माण तिथि एवं उपयोग की अवधि स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश दिए गए। खाद्य व्यापारियों की के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी में सहायक आयुक्त ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों, मिठाइयों के सुरक्षित भंडारण, उचित तापमान पर रखरखाव और बिक्री के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए सभी खाद्य कारोबारियों को निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए। गोष्ठी में पान मसाला एवं गुटखा से संबंधित प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। उन्होंने व्यापारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की।

इस अवसर पर व्यापार मंडल से छवि अग्रवाल, अमित पाल, बलबीर कंडारी, राकेश आहूजा, हर्ष अग्रवाल, रविन्द्र चौहान, पुनीत मित्तल सहित अन्य खाद्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Loading

error: Content is protected !!