Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

अलग- अलग निजी अस्पतालों में 15 मरीजों में डेंगू वायरस की पुष्टि 

मरीज मिलने के बाद भी कोई खास तैयारी शुरू नहीं 

देहरादून। जिले में एक से 13 अप्रैल तक अलग-अलग निजी अस्पतालों में 15 मरीजों में डेंगू वायरस की प्रमाणिक पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सकते में है। चिकित्सकों के मुताबिक ये मरीज तेज बुखार और जोड़ों में तेज दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल आए थे। डेंगू की एलाइजा जांच के बाद इन मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है।

दून में अप्रैल महीने में ही डेंगू वायरस के मामले सामने आने से लोग हैरत में हैं। डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की रणनीति बनती इससे पहले ही डेंगू ने दस्तक दे दी। शहर के श्रीमहंत इंदिरेश और ग्राफिक एरा अस्पताल में 13 दिनों में की गई डेंगू वायरस की कुल एलाइजा जांचों की रिपोर्ट आने के बाद 15 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले।

इसमें श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में 13 और ग्राफिक एरा अस्पताल में दो मरीजों में डेंगू की प्रमाणिक पुष्टि हुई है। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के मेडिसन विभाग के अध्यक्ष डॉ. नारायण जीत सिंह की मुताबिक डेंगू के समान लक्षण लेकर बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसमें पर्वतीय और मैदानी इलाकों से आने वाले मरीज शामिल है। चिकित्सक के मुताबिक डेंगू पीड़ित मरीजों में शुरूआत में तेज बुखार, कमर, जोड़ों व सिर में दर्द, शरीर में लाल चकत्ते, मसूड़ों में खून आना और उल्टी की समस्या देखने को मिल रही है।

स्वास्थ्य विभाग की बेखबरी के बीच दून पहुंचा डेंगू

देहरादून जिले में डेंगू के 15 मामले सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बेखबर है। अधिकारियों को तो इस संबंध में जानकारी ही नहीं है। यही कारण है कि डेंगू वायरस से निपटने के लिए अभी तक कोई खास तैयारी भी शुरू नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग की डेंगू वायरस से बेखबरी लोगों को संकट में डाल सकती है।

श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल

13 दिनों में डेंगू के कुल एलाइजा टेस्ट -710

पॉजिटिव -13

ग्राफिक एरा अस्पताल

12 दिनों में हुए एलाइजा टेस्ट -50

पॉजिटिव- 02

पिछले छह वर्षों में देहरादून में डेंगू के आंकड़े

वर्ष    केस मौत
2019   4991  06
2020  00  00
2021  126  00
2022  1434    00
2023   1201  13
2024   37    00

बचाव के उपाय

1- घर में फ्रिज और वाटर प्लांट में पानी एकत्रित न होने दें।

2- साफ खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

3- ताजे फल खाएं और अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें।

प्रदेश में डेंगू वायरस की पूर्व की स्थितियों का आकलन कर तैयारी शुरू कर दी गई है। चिकित्सा इकाइयों में इससे निपटने के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। जहां में भी पूर्व में डेंगू के अधिक मामले देखे गए हैं, उनका सर्वे कराया जाएगा।  -डॉ. आर राजेश कुमार, स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!